फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृति सैनन का जन्मदिन और आशा भोसले का मजेदार ट्वीट सहित ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

Sat, 27 Jul 2019 06:40 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kriti Sanon and Asha Bhosle - फोटो : Social Media
जन्मदिन से एक दिन पहले शुक्रवार को रिलीज हुई कृति सेनन की फिल्म 'अर्जुन पटियाला' को क्रिटिक्स ने कुछ खास नहीं सराहा। लेकिन इससे पहले कई फिल्मों में उनके किरदार को लेकर काफी तारीफ हुई है। आज कृति अपना 29वां जन्मदिन मना रहीं हैं। कृति का जन्म 27 जुलाई 1990 नई दिल्ली मे हुआ था। उनके पिता राहुल सेनन एक सी.ए हैं जबकि उनकी मां गीता सेनन दिल्ली विश्वविधालय में प्रोफसर हैं। कृति खुद भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुकी हैं। उन्होंने नोएडा के कॉलेज से बी.टेक किया है।

पढ़ें: B'Day Spl: इस एक्ट्रेस ने इंजीनियरिंग छोड़ बॉलीवुड में रखा था कदम, पहली फिल्म से मचाया धमाल
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Sholay - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के 'गब्बर' यानी कि अमजद खान की आज पुण्यतिथि है। 12 नवंबर 1940 को पाकिस्तान के पेशावर में जन्मे अमजद खान ने हिंदी सिनेमा जगत में करीब 4 दशक तक राज किया और अपनी बेहतरीन अदाकारी से बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन बन गए। अमजद खान की 'शोले' फिल्म के डायलॉग लोग आज भी दोहराते हैं। 27 जुलाई 1992 को मुंबई में उनका निधन हो गया था।

पढ़ें: एक नहीं दो फिल्मों में अमजद खान ने किया गब्बर का रोल, इस एक्टर के मना करने पर मिला शोले में काम
विज्ञापन

3 of 5
Ira Trivedi and Chetan Bhagat - फोटो : Social Media
योग गुरु इरा त्रिवेदी ने बीते दिनों हिंदू धर्म और बीफ पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर हाल ही उनके कुछ पुराने ट्वीट्स वायरल हुए थे। इरा के इन ट्वीट्स और बयानों को लेकर यूजर्स ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। खबर है कि दूरदर्शन में योग कार्यक्रम करने वालीं इरा को अब हटा दिया गया है। इस मामले में जाने-माने चेतन भगत ने इरा त्रिवेदी पर तंज कसा है।

पढ़ें: ‘हिंदू विरोधी’ ट्वीट करने वालीं योग गुरु इरा पर चेतन भगत ने कसा तंज, मीटू के तहत लगाया था आरोप

4 of 5
Asha Bhosle - फोटो : Social Media
देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही भीड़ हिंसा से चिंतित 49 हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाल ही एक पत्र लिखा। इसके जवाब में 62 हस्तियों ने मोदी सरकार के समर्थन करते हुए एक खत लिखा। इस बीच सिंगर आशा भोसले ने एक ट्वीट करते हुए पूछा कि 'क्या मैं दम मारो दम, बोलो सुबह शाम, हरे कृष्ण, हरे राम, क्या मैं इस सदाबहार गाने को गा सकती हूं।'

पढ़ें: 49 हस्तियों के पत्र के जवाब में आशा भोसले ने किया 'मजेदार ट्वीट', बोलीं- मुझे डर नहीं लगता
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sunny deol - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्ट्रर और भाजपा सांसद सनी देओल लोगों का दिल जीतना बखूबी जानते हैं। दरअसल, सनी देओल की वजह से ही कुवैत में फंसी पंजाब की एक महिला भारत लौट सकी हैं। इस बात की जानकारी खुद धर्मेन्द्र ने सोशल मीडिया पर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक पंजाब की रहने वालीं वीना किसी वजह से कुवैत में फंस गई थी। ऐसे में महिला के परिजनों ने सनी देओल से उनकी मदद करते हुए उन्हें वापस भारत लाने की गुहार लगाई।

पढ़ें: सनी देओल की मदद से भारत लौटी कुवैत में फंसी महिला, पिता धर्मेंद्र ने ट्विटर पर दी ये सलाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें