सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म राब्ता की शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में अफवाह उड़ रही है कि सुशांत अपनी को स्टार कृति सेनन के साथ रिलशनशिप में हैं।
विज्ञापन
सुशांत सिंह से अफेयर पर कृति ने तोड़ी चुप्पी
2 of 5
जब से इन दोनों को एक साथ देखा जा रहा है तभी से दोनों के अफेयर की खबरें सुर्खियों में हैं। यहां तक कहा गया है कि दोनों के बीच एक रोमांटिक रिश्ता है।
विज्ञापन
सुशांत सिंह से अफेयर पर कृति ने तोड़ी चुप्पी
3 of 5
करीब दो महीने पहले अंकिता लोखंडे के साथ सुशांत के ब्रेकअप हुआ है। अटकलें थी कि बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन के साथ सुशांत की बढ़ती नजदीकियों की वजह से इन दोनों का ब्रेकअप हुआ। खबरों में यहां तक कहा गया है कि दोनों के बीच एक रोमांटिक रिश्ता है।
सुशांत सिंह से अफेयर पर कृति ने तोड़ी चुप्पी
4 of 5
अब खुद कृति ने इन सारी अफवाहों को कोरी बकवास करार दिया है। कृति ने ट्वीट कर कहा है कि, "हम सह-कलाकार के रूप में एक-दूसरे की इज्जत करते हैं। इन मनगढंत कहानियों में जरा भी सच्चाई नहीं है। धन्यवाद।"
Had enough..as much as we like & respect each other as costars,there is absolutely NO truth to these baseless manufactured stories! Thanks
— Kriti Sanon (@kritisanon) June 18, 2016
आप को बता दें कि सुशांत और उनकी गर्लफ्रैंड अंकिता लोखंडे 6 साल के लंबे अफेयर के बाद अलग हुए थे। फिलहाल फिल्म राब्ता 12 फरवरी 2017 को रिलीज होगी। दिनेश विजान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कृति-सुशांत काफी रोमांश करते मजर आएंगे। एक गाने के कुछ रोमांटिक सीन के फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।