फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बीमारी के बाद कृति खरबंदा की हो गई ऐसी हालत, तस्वीर पोस्ट कर बोलीं- मैं जल्द ठीक हो जाऊंगी

Fri, 06 Nov 2020 06:59 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कृति खरबंदा - फोटो : Instagram
साल 2020 जाते-जाते भी पूरी दुनिया पर कहर बरसा रहा है। बॉलीवुड के लिए  ये साल अब तक काफी बुरा रहा है। एक तो कोरोना के चलते वैसे ही फिल्म इंडस्ट्री को नुकसान हो रहा है और ऊपर से कई कलाकार भी बीमारियों की चपेट में आ चुके हैं। इस बीच अभिनेत्री कृति खरबंदा ने खुलासा किया है कि उन्हें मलेरिया हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
कृति खरबंदा - फोटो : फाइल
कृति खरबंदा ने खुद इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'हैलो, यह मेरा मलेरिया वाला चेहरा है। यह बीमारी ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगी क्योंकि मुझे काम पर वापस जाना है।'
विज्ञापन

3 of 5
कृति खरबंदा - फोटो : instagram: kriti.kharbanda
हालांकि इस बीच अच्छी बात ये भी है कि कृति की हालत में अब पहले से सुधार हुआ है। आगे उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा है, 'जो लोग भी मुझे लेकर परेशान हैं मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि आज मेरे स्वास्थ्य में सुधार है और मुझे उम्मीद है कि कल यह और बेहतर होगा। 2020 ने मुझे धैर्य रखना और खुद से प्यार करना सिखाया है।'

4 of 5
तैश - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कृति खरबंदा पहली बार तमिल फिल्म बोनी में नजर आई थीं। यह फिल्म साल 2009 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। चार साल पहले कृति ने बॉलीवुड में कदम कदम रखा। उन्होंने इमरान हाशमी की फिल्म राज: रीबूट से बॉलीवुड में डेब्यू किया। हाल ही में खरबंदा बीजॉय नांबियार की फिल्म ‘तैश’ में पुलकित सम्राट, जिम सरभ, हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख के साथ नजर आयी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कृति खरबंदा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
बता दें कि कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट इन दिनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों खुलकर अपने प्यार का इजहार भी कर चुके हैं। कृति अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर पुलकित की तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। 

फिर बनेगी शाहरुख और सलमान की बड़े परदे पर जोड़ी, यहां पढ़िए ये धमाकेदार खबर विस्तार में

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें