Krishnavataram Part 1 Vs Raja Shivaji Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगी हुई है। इन फिल्मों के बीच 'कृष्णावतारम' और 'राजा शिवाजी' भी अपनी खास जगह बनाए हुए है। जानिए आज गुरुवार को इन फिल्मों ने कितने का कलेक्शन किया है।
सिनेमाघरों में इन दिनों 'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' और 'राजा शिवाजी' भी लगी हुई है। 'कृष्णावतारम' 7 मई को रिलीज हुई थी, जबकि 'राजा शिवाजी' 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जानिए इन दोनों फिल्मों ने गुरुवार को कितने का कलेक्शन कर लिया है।
'कृष्णावतारम' का 15वें का कलेक्शन
फिल्म 'कृष्णावतारम' की रिलीज को आज गुरुवार को पूरे 15 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने दूसरे गुरुवार को 15वें दिन 72 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। 'कृष्णावतारम ने अब तक बॉफिस पर कुल 24.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
4 of 5
राजा शिवाजी
- फोटो : सोशल मीडिया
'राजा शिवाजी' का हफ्तों का कलेक्शन
पहला हफ्ते में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म 'राजा शिवाजी' ने कुल 52.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे हफ्ते इस फिल्म ने कुल 24.30 करोड़ रुपये की कमाई की है। 'राजा शिवाजी' का आज गुरुवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
'राजा शिवाजी' का 21वें दिन का कलेक्शन
फिल्म 'राजा शिवाजी' की रिलीज को आज गुरुवार को पूरे 21 दिन हो चुके हैं। आज तीसरे गुरुवार को 'राजा शिवाजी' ने 71 लाख रुपये की कमाई की है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 88.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।