फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा राज कपूर फ्यूनरल: बेटी रीमा जैन फूट-फूट कर रो पड़ीं, करिश्मा कपूर और काजोल पहुंची चेम्बूर

Mon, 01 Oct 2018 01:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
krishna raj kapoor
राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का 87 की उम्र में आज सुबह यानी सोमवार को 5 बजे निधन हो गया । उनको कार्डियक अरेस्ट आया था । इस खबर को कृष्णा के बेटे रणधीर कपूर ने कंफर्म किया । पिछले एक महीने से उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी । कृष्णा के निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है । 
 
विज्ञापन

2 of 6
anil kapoor
87 की उम्र में भी इतनी खूबसूरत दिखने वाली कृष्णा के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज शाम 5.30 बजे चेम्बूर में होगा । कुछ ही देर पहले रणधीर कपूर, बबिता कपूर, नीतू कपूर और आदर जैन कृष्णा के चेंबूर स्थित घर में पहुंच चुके हैं ।
विज्ञापन

3 of 6
karishma kapoor
कृष्णा के पूरे परिवार के चेहरे पर दुख साफ देखा जा सकता है । कृष्णा की बेटी रीमा जैन तो फूट-फूटकर रोती दिखाई दीं । रणबीर कपूर और करीना कपूर के भी चेम्बूर पहुंचने की उम्मीद है । करिश्मा फ्यूनरल के लिए पहुंच चुकी हैं । फिलहाल रणबीर अपने पिता ऋषि और मां नीतू के साथ अमेरिका में हैं ।

4 of 6
kajol
ऋषि कपूर ने दो दिन पहले ही एक ट्वीट करके बताया था कि वो इलाज के लिए अमेरिका जा रहे हैं । उम्मीद की जा रही है कि अपनी दादी के फ्यूनरल में रणबीर जरूर शामिल होंगे । कृष्णा के निधन पर अनुपम खेर, मधुर भंडारकर, रिदिमा कपूर, सुहेल सेठ, रवीना टंडन और सोहा अली खान ने ट्वीट कर दुख जताया है । 
विज्ञापन

5 of 6
randhir kapoor
काजोल, अनिल कपूर और संजय कपूर भी मौके पर नजर आए । बता दें कि कृष्णा ने 1946 में राज कपूर से शादी की थी । उनका असल नाम कृष्णा मल्होत्रा था और वो राज कपूर की कजिन लगती थीं । कृष्णा के पिता पृथ्वीराज कपूर के कजिन थे । कृष्णा का परिवार रीवा में रहता था । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rima jain
1988 में राज कपूर के निधन के बाद कृष्णा ने ही अपने पूरे परिवार को एकजुट करके रखा। कृष्णा अपने ड्रेसिंग सेंस और फैशन के लिए जानी जाती थीं । ऋषि कपूर की बेटी रिदिमा कपूर ने अपनी दादी के निधन पर इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें