फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके बॉलीवुड के दो सितारों ने अब तलाक लेने का फैसला ले लिया है। इन सितारों के नाम कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी हैं। ये दोनों बीते तीन साल से अलग रह रहे थे। जानकारी के मुताबिक इन लोगों ने तीन साल अलग रहने के बाद तलाक की अर्जी दे दी है। जल्द ही ये दोनों आधिकारिक तौर पर एक दूसरे से अलग हो जाएंगे।