फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day Special : कोंकणा सेन से लेकर अदिति राव तक, बॉलीवुड के ये सितारे लगाते हैं मां का सरनेम

Sun, 08 May 2022 11:14 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अदिति राव हैदरी, कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : social media
हमारे समाज में अगर किसी के नाम के आगे पिता का नाम न हो तो लोग न जाने क्या क्या कहने लगते हैं। इसे रिवाज कहें या जो भी, ये तो जगजाहिर है कि हर व्यक्ति अपने नाम के आगे पिता का नाम लगाता है और यह समाज के हिसाब से जरूरी भी माना जाता है। इसी क्रम का निर्वाह करते हुए एक लड़की शादी से पहले पिता का सरनेम लगाती है और शादी के बाद उसका सरनेम बदलकर पति का सरनेम लगा दिया जाता है। यही चलन सदियों से चला रहा है। जो मां हमें जन्म देती है, उसके नाम को शायद ही कभी मुश्किल से हम खुद अपने नाम के साथ शामिल करते हों। आज मदर्स डे है तो हम बात करेंगे बॉलीवुड के ऐसे सेलेब्स के बारे में जो अपने नाम के आगे अपनी मां का सरनेम या फिर नाम लिखते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
मल्लिका शेरावत - फोटो : Instagram
मल्लिका शेरावत
बॉलीवुड की बोल्ड और ग्लैमरस एक्ट्रेस में शुमार मल्लिका शेरावत भी अपने नाम के आगे मां के सरनेम का इस्तेमाल करती हैं। मल्लिका का असली नाम रीमा लांबा है। लांबा अभिनेत्री के पिता का सरनेम है, उनकी मां का नाम संतोष शेरावत है। ऐसे में अपनी प्रोफेशनल लाइफ के नाम में मल्लिका हमेशा से अपनी मां का सरनेम लगाती आई हैं।  
 
विज्ञापन

3 of 7
कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कोंकणा सेन शर्मा
कोंकणा सेन शर्मा एक ऐसी अभिनेत्री रही हैं, जिन्होंने लीक से हटकर अपने उसूलों के हिसाब से फिल्में की है और अपनी मेहनत पर अलग मुकाम बनाया है। अभिनेत्री कोंकणा सेन के पिता का नाम मुकुल शर्मा है, वहीं मां का नाम अपर्णा सेन है। अभिनेत्री अपने नाम के आगे मां और पिता दोनों का सरनेम लगाती हैं। इसलिए वह अपना पूरा नाम कोंकणा सेन शर्मा लिखती हैं।

4 of 7
अदिति राव हैदरी - फोटो : Instagram/aditiraohydari
अदिति राव हैदरी
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी भी उन्हीं बॉलीवुड सेलेब्स में से एक हैं, जो अपने पिता और माता दोनों के सरनेम का इस्तेमाल करती हैं। वह अपनी मां के सरनेम से राव और पिता के सरनेम से हैदरी लगाती हैं और इस तरह से उनका पूरा नाम अदिति राव हैदरी है।
विज्ञापन

5 of 7
नसीम बानो, सायरा बानो, दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
सायरा बानो
दिलीप साहब की पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो भी अपने नाम के आगे पिता या पति का नहीं बल्कि अपनी मां का सरनेम लगाती हैं। सायरा के पिता का नाम मियां एहसान-उल-हक था और उनकी माता का नाम नसीमा बानो। जिस समय में पितृसत्तात्मक परिवार हुआ करते थे, ऐसे समय में सायरा का अपने नाम के आगे मां का नाम लगाना, समाज को आईना दिखाता है।
विज्ञापन

6 of 7
संजय लीला भंसाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संजय लीला भंसाली
निर्देशक संजय लीला भंसाली ने आज अपने दम पर बेहद शोहरत कमाई है। वह किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। जैसा कि उनके नाम से ही पता चलता है। निर्देशक संजय लीला भंसाली अपने नाम के आगे अपनी मां का सरनेम नहीं बल्कि पूरा नाम ही लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रिया और राइमा सेन - फोटो : social media
राइमा सेन-रिया सेन
एक्ट्रेस रिया सेन और राइमा सेन भी अपने नाम के आगे मां का सरनेम इस्तेमाल करती हैं। वह एक्ट्रेस मुनमुन सेन की बेटियां हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें