फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAA और NRC के खिलाफ कोंकणा सेन समेत बांग्ला कलाकार बोले- 'हम कागज नहीं दिखाएंगे'

Tue, 14 Jan 2020 05:30 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बांग्ला कलाकार - फोटो : Twitter
देश भर में नागरिकता कानून को लेकर जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है। एक बड़ा तबका इसका विरोध कर रहा है तो वहीं कई जगह इसके समर्थन की आवाज भी सुनाई देती हैं। सीएए पर सबसे पहले असम में विरोध शुरू हुआ था जो अब पूरे देश में फैल चुका है। खास तौर पर दिल्ली में। कई राज्यों में विश्वविद्यालय के छात्र सड़क पर उतर आए हैं और सरकार से कानून के वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
बांग्ला कलाकार - फोटो : Twitter
विरोध करने वालों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम सबसे पहले लिया जा रहा है। ममला बनर्जी के अलावा सीएए और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के खिलाफ अब बांग्ला कलाकारों ने आवाज उठाई है।
 
विज्ञापन

3 of 4
कोंकणा सेन शर्मा
कोंकणा सेन समेत 14 बांग्ला कलाकारों ने वरुण ग्रोवर की कविता, 'हम कागज नहीं दिखाएंगे' का बांग्ला वर्जन तैयार किया है। इसमें  धृतिमान चटर्जी, सव्यसाची चक्रवर्ती, नंदना सेन और स्वास्तिका मुखर्जी, निर्देशक रूपम इस्लाम समेत कई अन्य कलाकार हैं। वीडियो में ये लोग कह रहे हैं- 'कागोज अमरा देखाबो ना'। वरुण ग्रोवर ने पहली बार 21 दिसंबर को हिंदी में इस कविता पाठ करते हुए एक छोटा वीडियो ट्वीट किया था. इसे हजारों लोगों ने लाइक और रिट्वीट किया था। 
विज्ञापन

4 of 4
CAA Protest - फोटो : ANI
वीडियो में जानी-मानी अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा कहती हैं, "धर्म के आधार पर देश को बांटकर आप नहीं बचेंगे, आपको कागज नहीं दिखाएंगे। सुमन मुखोपाध्यायन और धृतिमान चटर्जी ने कहा कि 150 करोड़ लोग पेट भरने की समस्या का निपटारा चाहते हैं।" वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए अल्पसंख्यक प्रवासियों की जानकारी गृह मंत्रालय को भेजी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें