त्योहार हो या कोई भी सेलिब्रेशन, अंबानी परिवार पूरे रीति रिवाज से मनाता हुआ दिखता है। मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी की मां कोकिला बेन 84 साल की हो गई हैं। बीते 24 फरवरी को उनका जन्मदिन मनाया गया। ऐसे में पूरा अंबानी खानदान एक छत के नीचे इकट्ठा हुआ।
विज्ञापन
2 of 5
अंबानी परिवार
- फोटो : सोशल मीडिया
मां के जन्मदिन को खास बनाने के लिए अंबानी परिवार ने कथा सप्ताह का आयोजन किया था। इस मौके पर मुकेश अंबानी अपनी मां के पीछे-पीछे चलते नजर आए। मुकेश अंबानी ने सफेद रंग का कुर्ता पैजामा पहना हुआ था। वहीं कोकिलाबेन ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी।
विज्ञापन
3 of 5
अंबानी परिवार
- फोटो : सोशल मीडिया
जन्मदिन सेलिब्रेशन के वीडियो में पूरा अंबानी परिवार एक साथ पूजा करता हुआ नजर आया। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने सास कोकिलाबेन से मैचिंग करते हुए गुलाबी रंग की साड़ी पहनी। इसके साथ नीता अंबानी ने हैवी ज्वैलरी और बालों में गजरा कैरी किया। आरती के वक्त नीता सास के साथ ही खड़ी थीं और उनकी मदद कर रही थीं
4 of 5
अंबानी परिवार
- फोटो : सोशल मीडिया
टीना अंबानी ने भी सास को जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर टीना अंबानी ने पीच कलर की साड़ी कैरी की, जिस पर गोल्डन कलर से वर्क किया हुआ था। बीते दिनों अंबानी परिवार कपूर खानदान के यहां आयोजित रिसेप्शन पार्टी में पहुंचा था। करीना कपूर और करिश्मा कपूर के भाई अरमान जैन की रिसेप्शन पार्टी दी गई थी।
मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और छोटे बेटे अनंत अंबानी साथ में कैमरे के सामने आए। इन सबके साथ राधिका मर्चेंट भी थीं। जब कैमरे के सामने पूरा परिवार पोज दे रहा होता है तो नीता अंबानी राधिका मर्चेंट को अपने पास खींचती हैं और हाथ पकड़कर फोटो खिंचाती हैं। बता दें कि राधिका मर्चेंट अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड हैं।