फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: जब दोस्त एकता कपूर से शादी करना चाहते थे करण जौहर, कहा था- ‘मेरी मां बहुत खुश होंगी’

Thu, 07 Jul 2022 09:14 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
करण जौहर, एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर अपने चैट शो कॉफी विद करण की वजह से चर्चा में बने हुए हैं, जिसका सीजन 7 डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर टेलीकास्ट होने के लिए तैयार है। इस शो में करण जौहर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ गॉसिप करते हुए नजर आएंगे। हालांकि, करण जौहर की निजी जिंदगी भी काफी गॉसिप से भरी हुई है। उनका नाम कॉन्ट्रोवर्सी में तो आया ही है लेकिन क्या आप जानते हैं कि करण जौहर का नाम एकता कपूर के साथ जुड़ चुका है। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है लेकिन एक बार करण जौहर ने एकता कपूर से शादी करने की इच्छा के बारे में बताया था। उन्होंने बताया था कि अगर उन दोनों की शादी हो जाती है तो उनकी मां सबसे ज्यादा खुश होगी।   
विज्ञापन

2 of 4
करण जौहर - फोटो : Instagram
करण जौहर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि अगर उन्हें एकता कपूर से कोई अच्छा पार्टनर नहीं मिला, तो वह दोनों ही शादी कर लेंगे। उन्होंने कहा था, 'मुझे नहीं लगता है मेरी लाइफ में कोई अच्छा पार्टनर आएगा। अगर मुझे और एकता को लाइफ में कोई अच्छा साथी नहीं मिलता है तो हम दोनों ही एक-दूसरे से शादी कर लेंगे।' इतना ही नहीं, करण ने मजाकिया अंदाज में ये भी बताया था कि अगर एकता से उनकी शादी हो जाती है तो उनकी मां बहुत खुश होंगी। उन्होंने कहा था, 'कोई खुश हो या न हो। लेकिन मेरी मां बहुत खुश होने वाली हैं।' 
विज्ञापन

3 of 4
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, करण जौहर के इस बयान पर एकता कपूर का भी रिएक्शन सामने आया था और उन्होंने भी मस्ती भरे अंदाज में करण से शादी के लिए 'हां' कहा था। एकता ने करण के इस बयान पर कहा था, 'मैं करण से शादी करना पसंद करूंगी। वह कब मुझे प्रपोज कर रहे हैं? हम जब भी मिलते हैं दोस्तों की तरह मिलते हैं और दोस्तों की तरह ही गले गलते हैं। करण मेरा बहुत करीबी दोस्त है। इंडस्ट्री में मेरे कम ही दोस्त हैं। अब मैं टीवी सेलेब्स के साथ ही ज्यादा रहना पसंद करती हूं।'
विज्ञापन

4 of 4
करण जौहर और एकता कपूर - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि करण जौहर और एकता कपूर की दोस्ती वर्षों पुरानी है। दोनों बचपन के दोस्त हैं और जब भी एक साथ नजर आते हैं, दोनों के बीच का खास रिश्ता साफ देखने को मिलता है। लेकिन दोनों ही अब तक सिंगल हैं। 50 साल के करण जौहर सिंगल फादर बनकर अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रहे हैं और एकता कपूर भी सिंगल मदर हैं। उनके बेटे का नाम रवि कपूर है। बता दें कि एकता के पिता और अभिनेता जितेंद्र का असली नाम भी रवि है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें