फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉफी विद करण: सलमान ने किया खुलासा, इनके साथ एक्सचेंज करते हैं अंडरवियर

Tue, 06 Dec 2016 06:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Twitter
सलमान खान ना सिर्फ अपने मजाकिया अंदाज और गजब के सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं बल्कि अपनी पर्सनल  लाइफ को लेकर भी वो खूब सुर्खियों में रहे हैं। हाल ही में सलमान अपने दोनों भाइयों, अरबाज और सोहेल खान के साथ करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचे और यहां उन्होंने खूब मस्ती की। लेकिन मस्ती से ज्यादा यहां तीनों ने पर्सनल लाइफ और एक-दूसरे के बारे में चौंकानेवाले कई खुलासे किए।
विज्ञापन

कॉफी विद करण: लव लाइफ को लेकर सलमान ने किए चौंकाने वाले खुलासे, देखें VIDEO

2 of 5
- फोटो : Twitter
ऐसा ही एक खुलासा सलमान ने अपनी रिलेशनशिप और अफेयर्स को लेकर किया। सलमान सोमी अली, संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ जैसी हीरोइनों के साथ अलग अलग वक्त पर रिलेशनशिप में रहे हैं और उन्होंने कबूल किया कि वो इस मामले में सीरियस नहीं रहे और कमजोर साबित हुए। वो अपनी रिलेशनशिप को संभाल नहीं पाए।
विज्ञापन

कॉफी विद करण: लव लाइफ को लेकर सलमान ने किए चौंकाने वाले खुलासे, देखें VIDEO

3 of 5
- फोटो : Twitter
आजकल सलमान का नाम रोमानिया की मॉडल यूलिया वंतूर के साथ जोड़ा जा रहा है और दोनों लगभग हर जगह साथ नजर आते हैं लेकिन लगता है कि सलमान कैटरीना को अभी तक भूल नहीं पाए हैं। तभी तो शो पर उन्होंने कई बार ऐसे क्लू दिए जिनसे लगा कि अभी भी कैटरीना उनकी जिंदगी का एक अहम हिस्सा हैं।

कॉफी विद करण: लव लाइफ को लेकर सलमान ने किए चौंकाने वाले खुलासे, देखें VIDEO

4 of 5
- फोटो : Twitter
अपनी रिलेशनशिप के अलावा सलमान ने अपने और भाइयों के कुछ ऐसे सीक्रेट्स भी आउट किए जो आपके होश उड़ा देंगे। सलमान ने कहा कि तीनों भाई अभी भी अपने अंडरवियर शेयर करते हैं। इतना बोलते ही जहां तीनों ठहाके लगाकर हंसने लगे वहीं करण जौहर का चेहरा सफेद पड़ गया। उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि सलमान ऐसा भी कुछ करते हैं।

अगली स्लाइड में देखें 'कॉफी विद करण' के इस एपीसोड का प्रोमो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉफी विद करण: लव लाइफ को लेकर सलमान ने किए चौंकाने वाले खुलासे, देखें VIDEO

5 of 5
- फोटो : Twitter
सिर्फ सलमान ही नहीं, सोहेल ने भी खूब इस मौके का जमकर फायदा उठाया और बताया कि वो और सलमान अरबाज के कमरे को बरमूडा ट्रायएंगल कहते थे क्योंकि घर में जो भी लड़की आती थी वो अरबाज के कमरे में पाई जाती थी। कुल मिलाकर ये एपीसोड काफी शानदार रहा।

बता दें कि ये एपीसोड इस रविवार को स्टार वर्ल्ड पर प्रसारित किया जाएगा। लेकिन तब तक सलमान की मस्ती का मजा आप इस वीडियो को देखकर उठा सकते हैं।


  Next week we kick-start the #KoffeeCentury celebrations with the Khan brothers! It doesn’t get better than this. #KoffeeWithKaran pic.twitter.com/YmbWrk2w8g — Star World (@StarWorldIndia) December 4, 2016
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें