विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
शो के प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं कि विजय देवरकोंडा और सारा अली खान ने एकसाथ मजेदार अंदाज में एंट्री ली। इसके बाद शुरू होती है करण जौहर के सवालों की गुगली, जिससे विजय बचते और शर्माते नजर आए। कॉफी विद करण के दूसरे एपिसोड में सारा अली खान और जान्हवी कपूर गेस्ट थे। इस दौरान सारा ने विजय देवरकोंडा को अपना क्रश बताया था। इस एपिसोड में पुराने एपिसोड की एक क्लिप चलाई गई, जिसमें सारा ये बात कहती नजर आईं। इसके बाद करण ने विजय से सवाल किया कि क्या तुम्हें चीज पसंद है?