विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
विजय देवरकोंडा ने बताई नेपोटिज्म की सच्चाई
शो के दौरान करण जौहर ने विजय देवरकोंडा से पूछा कि क्या दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में प्रवेश करना उनके लिए मुश्किल था? इसके जवाब में उन्होंने कहा, "बिल्कुल, आउटसाइडर के लिए इंडस्ट्री में प्रवेश करना निश्चित रूप मुश्किल होता है। लेकिन, मैं कभी भी किसी को इस वजह से नापसंद नहीं करूंगा क्योंकि वह किसी अमीर पिता का बेटा है या उद्योग के किसी व्यक्ति के घर में पैदा हुआ है। अनन्या पांडे का जिक्र करते हुए, विजय देवरकोंडा ने कहा, अगर वह एक सुपरस्टार के परिवार में पैदा हुई हैं तो यह उनकी गलती नहीं है। कल को मेरे भी बच्चे होंगे, वह भी एक अभिनेता के बच्चे कहलाएंगे। एक बात तो साफ है दुनिया कभी भी किसी भी क्षेत्र में निष्पक्ष नहीं होती है और व्यक्ति को सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत करनी ही पड़ती है।