कॉफी विद करण के अगले एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो गया है। करण जौहर के विवादित टॉक शो के चौथे एपिसोड में 'लाइगर' की स्टार कास्ट यानी विजय देवरकोंड और अनन्या पांडे ने शिरकत की है। प्रोमो में करण जौहर, विजय देवरकोंडा से उनके पर्सनल लाइफ से जुड़ा ऐसा सवाल करते नजर आते हैं, जिसे सुन हर कोई हक्का-बक्का रह जाता है।