बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर इन दिनों अपने पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण 7' के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। हर हफ्ते प्रसारित होने वाले इसके एपिसोड में सेलेब्स और करण अपने जीवन से जुड़े ऐसे-ऐसे खुलासे कर रहे हैं, जिन्हें सुन सब हैरान हैं। हमेशा की तरह शो का यह सीजन भी दर्शकों को उतना ही मनोरंजित कर रहा है, जितना इसके पहले छह सीजन ने किया था। लेकिन सबको पसंद आने वाले इस शो में करण जौहर के बच्चों को जरा भी इंट्रेस्ट नहीं है। इस बात का खुलासा खुद करण जौहर ने किया है।