आमिर खान-करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना ने दिया स्क्रीन टेस्ट
शो के दौरान करण जौहर ने आमिर से पूछा कि इस फिल्म के लिए क्या करीना तुम्हारी पहली पसंद नहीं थीं? इस पर आमिर ने कहा, 'नहीं! ऐसा नहीं है। दरअसल फिल्म में दोनों के कैरेक्टर्स की जर्नी 18 से 50 साल की है। मैं सोच रहा था कि डिएजिंग जितना कम हो उतना अच्छा। सिर्फ मेरी डिएजिंग हो, तो हम यंग और ओल्डर लुक के लिए एक्ट्रेस ढूंढ रहे थे। इस दौरान एक वीडियो देखा, उसमें जो लड़की थी वो हमें अच्छी लगी। लेकिन, फिर करीना को देखा तो वो वैसी लगी। तभी समझ आया कि करीना इस रोल के लिए परफेक्ट है। इसके बाद करण जौहर ने करीना से पूछा, 'तुमने इस फिल्म के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया है, कैसा लगा?' तुम्हारे ईगो पर बात आई? इस पर करीना ने कहा, 'मुझे स्क्रीन टेस्ट देना पड़ा था और पहली बार देना पड़ा था। ईगो जैसी तो कोई बात नहीं लगी, बस नर्वस थी।' इसके बाद करीना के स्क्रीन टेस्ट वाली बात पर आमिर ने सफाई पेश करते हुए कहा, 'हमने टेस्ट लेकर यह नहीं देखा कि एक्टिंग आती है या नहीं। टेस्ट यह देखने के लिए था कि कैरेक्टर में फिट है या नहीं। और ये एकदम फिट रहीं।