सिद्धांत चतुर्वेदी, ईशान खट्टर, अभिनेत्री कटरीना कैफ और करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, शो के दौरान करण जौहर ने सिद्धांत चतुर्वेदी से सवाल किया था कि क्या वह किसी को पसंद करते हैं? इस पर सिद्धांत ने कहा, 'मैं अभी सिर्फ काम पर फोकस कर रहा हूं और पूरी तरह सिंगल हूं।' इसी बीच में ईशान खट्टर कहते हैं, 'अरे आनंदा के बारे में सवाल कीजिए।' इस पर करण समझ नहीं पाते और पूछते हैं कि कौन आनंदा, क्या है आनंदा? इतने सिद्धांत टॉपिक बदल देते हैं और कहते हैं, 'मैं इतना सिंगल हूं कि मेरे साथ रहते हुए ये भी सिंगल हो गया।'