tanushree dutta nana patekar
- फोटो : social media
बीते दिनों कोएना मित्रा ने बॉलीवुड में फर्जी नारीवाद पर एक ब्लॉग लिखा और अभिनेत्रियों को कटघरे में खड़ा किया। ब्लॉग में उन्होंने में बताया कि कैसे बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों ने #MeToo के आरोपों पर चुप्पी बनाई हुई है। कोएना मित्रा ने तनुश्री दत्ता की भी आलोचना की और लिखा- जो भारत में #MeToo अभियान की प्रेरणा मानी जाती है, नाना पर आरोप लगाने के बाद अमेरिका चली गईं और वहां शानदार जीवन जी रही हैं। कोएना मित्रा ने तनुश्री दत्ता के आरोपों को इसे दो मिनट की प्रसिद्धी बताई।