जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजों की चपेट में आकर हुई एक टूरिस्ट की मौत पर नेताओं से लेकर अभिनेताओं ने निंदा की है, और इसी कड़ी में अब एक और नया नाम जुड़ गया है एक्ट्रेस कोएना मित्रा का।
विज्ञापन
2 of 5
koena mitra
कोएना ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर जम्मू-कश्मीर के पत्थरबाजों की कड़ी शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इन पत्थरबाजों को गंवार और जंगली कहा है।
विज्ञापन
3 of 5
पत्थरबाजी
बता दें कि सोमवार को इन पत्थरबाजों की वजह से एक पर्यटक अपनी जान गंवानी पड़ी। दरअसल चेन्नई का थिरुमनी (22) अपने परिवार के साथ गुलमर्ग घूमने गया था लेकिन थिरुमनी गुलमर्ग के बाहरी इलाके में हो रही पत्थरबाजी का शिकार हो गए और इसमें उनकी जान चली गई।
4 of 5
stone pelting
- फोटो : BASIT ZARGAR
घायल थिरुमनी को जब तक अस्पताल पहुंचाया गया तब तक उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद देश के कई लोगों ने इसकी कड़ी निंदा की।
इस घटना के बाद जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबी मुफ्ती पीड़ित परिवार वालों से मिलने अस्पताल पहुंची थीं। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलने के बाद कहा, 'इस घटना ने मेरा सिर शर्म से झुका दिया है।'