Mohammad Aziz
- फोटो : social media
एक भी अवॉर्ड नहीं
मोहम्मद अजीज ने अपने पूरे जीवन में 20 हजार से भी ज्यादा गाने गाए। उन्होने हिंदी सिनेमा की हर बड़ी शख्सीयत के साथ काम किया। मोहम्मद अजीज 80 और 90 के दशक के सबसे बेहतरीन गायक माने जाते थे। इन्होने राम लखन, खुदा गवाह, वतन के रखवाले, त्रिदेव, स्वर्ग, हिना, और आदमी खिलौना है जैसी कई हिट फिल्मों में भी अपनी आवाज दी लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि मोहम्मद अजीज को एक भी फिल्मफेयर या राष्ट्रीय पुरस्कार नही मिला। मोहम्मद अजीज के आप के आ जा ने से, इमली का बूटा बेरी का पेड़, काग़ज कलम दवात ला, दिल दिया है जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए, मेरे दो अनमोल रतन, माई नेम इज़ लखन, और तुझे रब ने बनाया होगा जैसे कई गाने कालजयी गीत बन चुके हैं।
अलविदा, सिनेमा!
अमर उजाला ने पिछले साल मोहम्मद अजीज को काफी तलाश करने के बाद उनका एक वीडियो इंटरव्यू लिया था। रफी साहब को जैसे कभी किसी की बुराई करते किसी ने नहीं सुना वैसे ही मोहम्मद अजीज भी आखिरी समय तक सारे शिकवे गिले भुलाकर ही जीते रहे। रफी साहब की तरह उन्हें भी डायबिटीज थी और रफी साहब की तरह मोहम्मद अजीज भी दिल का दौरा पड़ने से ही दुनिया छोड़ गए। देखिए अमर उजाला को दिया गया मोहम्मद अजीज का ये आखिरी इंटरव्यू।