फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेस से है राणा दग्गुबाती की गर्लफ्रेंड मिहीका का नाता, बॉलीवुड की इस अभिनेत्री से है खास दोस्ती

Wed, 13 May 2020 05:19 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राणा दग्गुबाती की गर्लफ्रेंड मिहीका - फोटो : इंस्टाग्राम
बाहुबली स्टार अभिनेता राणा दग्गुबाती ने आज सोशल मीडिया के जरिए अपने रिश्ते का खुलासा कर दिया। राणा ने मिहीका बजाज के साथ अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें दोनों मुस्कुरा रहे हैं। राणा ने इसके साथ लिखा है, 'और उसने हां कर दी।' इस एलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
राणा दग्गुबाती की गर्लफ्रेंड मिहीका - फोटो : इंस्टाग्राम
राणा दक्षिण भारतीय सिनेमा का बड़ा नाम हैं, ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि वह जिससे शादी करने जा रहे हैं वो कौन हैं। तो चलिए हम बता देते हैं। मिहीका बजाज एक बिजनेस वुमन भी हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
राणा दग्गुबाती की गर्लफ्रेंड मिहीका - फोटो : इंस्टाग्राम
मिहीका इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की फाउंडर हैं। इसके साथ ही वह एक स्टूडियो की मालकिन भी हैं। मिहीका बजाज की मां बंटी बजाज का जूलरी बिजनेस भी है। मिहीका ने इंटीरियर डिजाइन में मुंबई से डिप्लोमा किया है।

ये भी पढ़ें- 'बाहुबली' के 'भल्लालदेव' ने किया खुलेआम इश्क का इजहार, राणा दग्गुबाती ने साझा की प्यारी तस्वीर

4 of 5
राणा दग्गुबाती की गर्लफ्रेंड मिहीका - फोटो : इंस्टाग्राम
इतना ही नहीं मिहीका ने लंदन की चेल्सा यूनिवर्सिटी से आर्ट और डिजाइन में एमए किया है। मिहीका बॉलीवुड में सोनम कपूर की अच्छी दोस्त हैं और अक्सर सोनम के साथ तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राणा दग्गुबाती की गर्लफ्रेंड मिहीका - फोटो : इंस्टाग्राम
मिहीका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं लेकिन आधिकारिक एलान से पहले उन्होंने अपने अकाउंट से राणा के साथ कोई तस्वीर साझा नहीं की थी। इसलिए फैंस को उनके रिश्ते की भनक तक नहीं लगी। मिहिका बजाज को घुड़सवारी करना बेहद पसंद है। इसकी तस्वीरें आप उनके अकाउंट पर देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें