हॉलीवुड में यौन शोषण का विवाद उठने के बाद अब दुनिया भर में लोग इस मुद्दे के खिलाफ खुलकर बोल रहे हैं। सोशल मीडिया पर यौन शोषण के खिलाफ बीते साल #MeToo कैंपेन चला जिस पर बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। अब पाकिस्तान में भी इस मुद्दे पर चर्चा होने लगी है। पाकिस्तान के सुपरस्टार और बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके एक्टर अली जफर पर पाकिस्तान की एक एक्ट्रेस और सिंगर मीशा शफी ने यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। चलिए बताते हैं कि मीशा शफी हैं कौन...
विज्ञापन
2 of 5
मीशा शफी
36 साल की मीशा शफी का जन्म पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। मीशा ने केवल 17 साल की उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। 2009 में वह लॉरियल पेरिस पाकिस्तान की ब्रांड एंबेसडर चुनी गईं, इसके अलावा उन्होंने कई बड़े ब्रांड्स को एंडोर्स किया।
विज्ञापन
3 of 5
मीशा शफी
मॉडलिंग के अलावा मीशा को एक्टिंग का भी शौक है इसी के मद्देनजर 2006 में उन्होंने हम टीवी पर 'मोहब्बत ख्वाब की सूरत' से टीवी पर डेब्यू किया। यही नहीं मीशा ने मीरा नायर की हॉलीवुड फिल्म 'द रेल्यूक्टैंट फंडामेंटलिस्ट' में भी काम किया था।
4 of 5
मीशा शफी
- फोटो : live bollywood show
मीशा को पाकिस्तानी फिल्म 'वॉर' की एक्ट्रेस के तौर पर भी जाना जाता है, जो पाकिस्तान की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में से एक है। हॉलीवुड के अलावा मीशा बॉलीवुड में भी दिखी हैं। उन्होंने 'भाग मिल्खा भाग' में मिल्खा सिंह यानी फरहान अख्तर की बेस्ट फ्रेंड पेरिजादा का रोल निभाया था।
कोक स्टूडियो में मीशा के गाए गानों की हिट्स लाखों में हैं। दश्त-ए-तन्हाई, चोरी-चोरी, इश्क आप भी अवल्ला मीशा के हिट गानों में से एक है। मीशा वैसे तो लाहौर की रहने वाली हैं लेकिन पाकिस्तान के अलावा वह काफी समय अमेरिका में रहती हैं।