एक्टर करण सिंह ग्रोवर एक बार फिर से छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वह टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 में मिस्टर बजाज का किरदार करते नजर आएंगे। करण सिंह ग्रोवर लंबे समय बात छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वहीं पति की टीवी में वापसी को लेकर उनकी पत्नी बिपाशा बसु काफी खुश हैं। करण सिंह ग्रोवर की लंबे समय बाद वापसी पर आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ रोचक किस्से बताने जा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : file photo
करण की बिपाशा से तीसरी शादी है। इससे पहले वो दो शादी कर चुके थे। करण की पहली शादी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से हुई थी। एक साल में ही ये शादी टूट गई और फिर करण ने टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से शादी कर ली। जेनिफर के साथ भी करण का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल सका। जेनिफर से तलाक लेने के बाद करण ने करण ने बिपाशा से शादी कर ली।
विज्ञापन
3 of 5
करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : file photo
करण की पहली शादी 2008 में टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से हुई थी। मीडिया रिपोट्स की मानें तो शादी के बाद श्रद्धा निगम करण सिंह के दूसरों के साथ व्यवहार को लेकर काफी परेशान रहने लगीं। इस बारे में श्रद्धा ने कई बार करण को समझाया भी। करण के अफेयर की खबरें 'झलक दिखला जा' की कोरियोग्राफर निकोल के साथ सुनने को मिलने लगी थीं। जिसके चलते एक साल में ही श्रद्धा ने करण से डिवॉर्स लेने का फैसला किया और उनसे अलग हो गईं।
4 of 5
Karan singh grover
- फोटो : file photo
कुछ समय बाद करण सिंह ग्रोवर का नाम टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट के साथ सुनने को मिलने लगा। श्रद्धा निगम से तलाक के बाद जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। साल 2012 में करण ने जेनिफर से शादी कर ली। लेकिन जेनिफर से शादी करने के बाद करण का व्यवहार वैसा ही था जैसा कि अपनी पहली पत्नी श्रद्धा निगम से शादी के बाद था।
वहीं शादी के कुछ महीन बात ही करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर के बीच मनमुटाव की खबरें आने लगीं। खबरों की मानें तो जेनिफर विंगेट को करण सिंह ग्रोवर की लॉयल्टी पर शक होने लगा और देखते ही देखते दोनों के रिश्ते खराब होने की खबरें हर दिन सुनने को मिलने लगीं।
वहीं कुछ समय बाद करण को फिल्मों में काम मिलने लगा। उनकी पहली फिल्म 'अलोन' थी। इस फिल्म में करण ने बिपाशा बसु के साथ काम किया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही करण बिपाशा से प्यार कर बैठे। आखिरकार साल 2016 में जेनिफर ने करण को तलाक दे दिया और अपने से 4 साल बड़ी बिपाशा बसु से शादी कर ली।