फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: 19 साल की उम्र में शर्मीली लड़की सनी लियोनी अचानक कैसे रातों रात बन गईं पोर्नस्टार

Sun, 13 May 2018 11:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी आज अपना 37वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रही हैं। सनी लियोनी भारत में जब पहली बार छोटे परदे पर नजर आईं थीं तो हर कोई उन्हें एक पोर्न स्टार के तौर पर जानता था, लेकिन अब ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। सनी लियोनी आज बॉलीवुड का जाना-पहचाना नाम बन गई हैं।
वह इन दिनों अपनी बायोपिक ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी’ की शूटिंग में भी काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म के जरिए सनी लियोन खुद की जिंदगी के वह सभी राज खोलेंगे जो शायद ही किसी को पता हों, लेकिन कनाडा की रहने वाली करनजीत कौर कैसे बनी सनी लियोनी बनी इस बारे आज हम आपको बताते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
दरअसल करनजीत कौर के बदलने का दौर तब आया जब वह 19 साल की थीं। सनी लियोनी इस समय करनजीत हुआ करती थीं। पंजाबी मूल की यह लड़की कनाडा में पढ़ाई कर रही थी। सनी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वह बेहद शर्मीली हुआ करती थीं। वह जब जवान हो रही थीं तो मन में पोर्न फिल्म देखने की हसरत हुई। सनी लियोनी एक पोर्न फिल्म की डीवीडी खरीद लाईं।
विज्ञापन

3 of 8
सनी जब पोर्न फिल्म देखने को कमरे में बैठीं तो उन्हें लगा कि जैसे कोई देख रहा है। दरअसल ये सनी का डर था, आखिर उन्होंने डीवीडी को उठाकर एक तरफ रख दिया। कुछ साल बाद घर पर कोई नहीं था तो सनी ने दोस्तों संग पोर्न देखने का प्रोग्राम बनाया। अब सनी 19 साल की हो गई थी।

4 of 8
दोस्तों के साथ पोर्न देखने अपना पहला अनुभव सनी लियोनी ने एक इंटरव्यू के जरिए बताया। सनी ने कहा था कि जवान दोस्तों के साथ पोर्न फिल्म देखना एक अलग ही एहसास था। अभी भी सनी लियोनी ने पोर्न फिल्मों में काम करने जैसी कोई बात नहीं सोची थी। इन दिनों उन्हें एक नया काम मिला। सनी लियोनी ने कुछ कमाई के इरादे से बेकरी और फिर टैक्स और रिटायरमेंट कंपनी में नौकरी कर ली। 
विज्ञापन

5 of 8
सनी ने भले ही एक बेहद आम सी जॉब अपने लिए ढूंढी थी लेकिन तकदीर में उनकी कुछ और ही करना लिखा था। सनी का परिवार कनाडा से अमेरिका आ गया। सनी को इसी दौर में कुछ मॉडलिंग के असाइंमेंट मिले। उनके काम और फिगर को देख पोर्न फिल्मों के एक एजेंट की नजर उन पर ठहर गई। पोर्न फिल्मों का यह एजेंट सनी के पास ऑफर लेकर पहुंचा लेकिन सनी परिवार की मर्जी के बिना कुछ नहीं करना चाहती थीं।
विज्ञापन

6 of 8
इसके बाद सनी लियोनी ने पोर्न फिल्मों में काम करने का ऑफर स्वीकार कर लिया। सनी ने अपने परिवार को अपने इस निर्णय के बारे में बताया और सबसे इजाजत भी ली। इसी दौरान उनके साथ काम कर चुके एक पूर्व संपादक ने उनके नाम के साथ लियोनी जोड़ दिया। यहीं से सफर शुरु हुआ पोर्न स्टार सनी लियोनी का लेकिन यह सब इतना आसान नहीं था, अलग-अलग लोगों के साथ पोर्न फिल्में करना सनी को बड़ा अजीब लगता था।
विज्ञापन

7 of 8
सनी लियोनी का पोर्न फिल्मों में आना उनका खुद का फैसला था जिसे वह कभी भी बुरा नहीं कहती हैं। खुद सनी का मानना है कि उन्होंने वही किया जो उनके दिल ने कहा। सनी का कहना है कि शुरू में भले ही परिवार को अजीब लगा लेकिन बाद में उन्होंने इसको स्वीकार लिया। सनी ने कभी अपने पोर्न फिल्मों के चयन को लेकर दुख जाहिर नहीं किया। वो हमेशा कहती हैं कि उन्हें किसी फैसले को लेकर कोई अफसोस नहीं है।
विज्ञापन

8 of 8
पोर्न की बड़ी स्टार सनी की दुनिया में बड़ा बदलाव आया 2012 में जब उनकी मुलाकात हुई पूजा भट्ट से। पूजा भट्ट को फिल्म के लिए एक नए चेहरे की तलाश थी और उनकी भा गईं सनी लियोनी। सनी ने पूजा का ऑफर खुशी से स्वीकार कर लिया। पोर्न फिल्मों को बाय-बाय कर सनी बॉलीवुड में आ गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें