बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने दुबई में आखिरी सांस ली। श्रीदेवी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं। यहीं पर श्रीदेवी की हार्ट अटैक आया और कुछ देर में ही उनकी मौत हो गई। आइए जानते हैं उनकी शादी से जुड़ी कुछ खास बातें...
विज्ञापन
2 of 9
sridevi
कहा जाता है कि श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। इसलिए बोनी कपूर ने जल्दबाजी में उनसे साल 1996 में शादी कर ली थी। अब बोनी और श्रीदेवी का नाम बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी में आता है। लेकिन शायद ही लोग जानते हों कि इन दोनों के एक होने की राह में कितने रोड़े आए। इन दोनों की लाइफ का हर किस्सा काफी दिलचस्प और मजेदार है।
विज्ञापन
3 of 9
आपको बताते हैं कि बोनी कपूर ने ही पहले श्रीदेवी को प्रपोज किया था क्योंकि वो श्रीदेवी के प्यार में पागल थे जबकि श्रीदेवी उन्हें भाव ही नहीं देती थीं। लेकिन बोनी ने हिम्मत नहीं हारी। श्रीदेवी के करीब रहने के लिए उन्होंने एक हैरतंगेज कदम उठाया था।
4 of 9
ये बात तब कि है जब बोनी कपूर अपने छोटे भाई अनिल कपूर को लेकर फिल्म 'मिस्टर इंडिया' बना रहे थे। उन्होंने फैसला किया कि वो इस फिल्म में श्रीदेवी को कास्ट करेंगे। लेकिन उन्हें उन तक पहुंचने का कोई जरिया नहीं मिल रहा था। इसके लिए बोनी ने श्रीदेवी की मां को कॉन्टैक्ट किया। लेकिन श्रीदेवी की मां ने फिल्म के लिए ज्यादा पैसों की डिमांड कर दी।
विज्ञापन
5 of 9
Sridevi
बोनी कपूर श्रीदेवी के प्यार में इस कदर पागल थे कि श्रीदेवी की मां ने उनसे जितनी फीस मांगी थी वो उससे भी ज्यादा फीस देने के लिए तैयार हो गए। ये सब उन्होंने इसलिए किया जिससे वो श्रीदेवी के साथ समय बिता सकें। लेकिन बोनी की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुई थी।
विज्ञापन
6 of 9
sridevi
ये उस समय की बात है जब बोनी की शादी नहीं हुई थी। फिर हालात कुछ ऐसे बने कि बोनी ने मोना कपूर से शादी कर ली। वहीं श्रीदेवी अपने काम में बिजी हो गईं। शादी के बाद भी बोनी मन ही मन श्रीदेवी को चाहते रहे। शादी के बाद भी वो श्रीदेवी के करीब आने का बहाना ढूंढते रहते थे।
विज्ञापन
7 of 9
श्रीदेवी
एक समय ऐसा आया जब श्रीदेवी की मां बीमार हो गईं और उनका लंबा इलाज चला। उस मुश्किल दौर में बोनी ने श्रीदेवी का खूब साथ दिया। हर तरह से उनका सहयोग किया। यहां तक कि उनकी मां का जितना भी कर्ज था वो भी बोनी कपूर ने चुकाया। इससे श्रीदेवी बेहद प्रभावित हुईं।
8 of 9
श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती
इसी दौरान श्रीदेवी और मिथुन के भी अफेयर के किस्से थे। मिथुन को शक था कि श्रीदेवी उन्हें धोखा दे रही हैं। मिथुन को भरोसा दिलाने के लिए श्रीदेवी ने बोनी को राखी बांध दी थी। लेकिन मिथुन पहले से शादीशुदा थे और वो अपनी पत्नी को छोड़ने को तैयार नहीं थे। इसलिए श्रीदेवी ने बोनी का हाथ थाम लिया।
बता दें कि बोनी के बेटे अर्जुन अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी से बिल्कुल बात नहीं करते हैं। अर्जुन को लगता है कि उनकी मां और पापा श्रीदेवी की वजह से अलग हुए हैं। अर्जुन ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका जाह्नवी और खुशी से कोई लेना-देना नहीं है। ना ही वो उनसे कभी बात करते हैं। वहीं अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर और अर्जुन में काफी बनती है।