फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरी के प्यार में पागल हो गए थे शाहरुख, जिंदा रहने के लिए कैमरा तक बेचना पड़ा

Thu, 02 Nov 2017 10:28 PM IST
amarujala.com- presented by: शारुख खान
विज्ञापन
1 of 9
शाहरुख खान
एक समय वो आ गया था कि शाहरुख खान ने जिंदा रहने के लिए अपना कैमरा तक बेच दिया था, जानिए शाहरुख खान को ऐसा क्यों करना पड़ा था...

पढ़ें:- हेमा मालिनी ने ही शाहरुख को दिया था पहला ब्रेक, पर इस वजह से करती थीं नफरत
 
विज्ञापन

2 of 9
shahrukh khan and priyanka chopra
यह उन दिनों की बात है जब शाहरुख खान ‌दिल्ली में थिएटर कर रहे थे। गौरी खान के साथ उनका प्रेम परवान पर था। गौरी के पिता यह बात जानते थे कि गौरी किसी के साथ अफेयर में हैं। बात आगे न बढ़े इसलिए उन्होंने गौरी खान को चुपचाप मुंबई अपने एक रिश्तेदार के यहां भेज दिया।

पढ़ें:- पति शाहरुख खान के बर्थडे बैश की प्लानिंग लीक, यहां धमाल मचाने पहुंची गौरी
विज्ञापन

3 of 9
Shahrukh Khan
शाहरुख खान को जब यह बात पता चली तो वह गौरी के पीछे-पीछे मुंबई आ गए। शाहरुख की मां ने शाहरूख के हाथ में 10 हजार रुपए रखकर कहा कि जाओ मेरी बहू लेकर आओ। शाहरुख अपने एक दोस्त के साथ मुंबई पहुंचे। वह दोनों मुंबई में रह रहे एक कॉमन फ्रेंड रमन मुखर्जी के घर रुके।

4 of 9
Shahrukh Khan
शाहरुख सुबह से शाम तक गौरी को यहां-वहां ढूढ़ते। उन्हें कोई भी आइडिया नहीं था कि गौरी के उस रिश्तेदार का घर मुंबई के किस इलाके में है। शाहरुख को यह बात पता थी कि गौरी खान को समुद्र का किनारा बहुत पसंद है। इसलिए वह दिन भर में दो-तीन बार समुद्र के किनारे जरूर पहुंचते। उन्हें विश्वास था कि गौरी एक दिन उन्हें इसी समंदर के पास मिलेंगी।
विज्ञापन

5 of 9
shahrukh khan - फोटो : BBC
वह समंदर किनारे घूम रहे लोगों को गौरी खान की तस्वीरे दिखाते ‌फिर रहे थे। ऐसा वह मुंबई के हर बीच पर करते। अब तक शाहरुख दिल्ली से लाया हुआ ज्यादातर पैसा खाने और टैक्सी-बस के किराए में खर्च कर चुके थे। समस्या तब हुई जब तीसरे दिन रमन मुखर्जी के घर रहने के लिए उनके माता-पिता आ गए।
 
विज्ञापन

6 of 9
शाहरुख खान
शाहरुख और उनके दोस्त को रमन का घर खाली करना पड़ा। अब समस्या कि रात में दोनों रहे कहां। पैसे इतने की दोनों यदि मिला भी दें तो उससे सिर्फ कुछ टाइम का खाना खाया जा सके। तो दोनों ने मिलजुल कर फैसला लिया कि रात रेलवे के प्लेटफार्म में बिताई जाए।
विज्ञापन

7 of 9
शाहरुख खान - फोटो : SELF
दोनों ही रेलवे के वेटिंग रूम में लेट तो गए लेकिन पूरी रात दोनों को ही नींद न आयी। वह रात भर मच्छरों और शाराबियों से घिरे रहे। शाहरुख पर लिखी एक किताब में इस घटना का जिक्र करते हुए मुश्ताक शेख लिखते हैं कि सुबह उठकर फ्रेश होने और नहाने-धोने की समस्या थी। 

8 of 9
शाहरुख खान - फोटो : SELF
रेलवे के शौचालयों में ऐसा करने की हिम्मत दोनों की ही न थी। उन दिनों ताज होटल में कुछ निर्माण का काम चल रहा था। तो हर तरह के लोग उस समय ताज में इंट्री कर ले रहे थे। शाहरुख और उनके दोस्त ने इस बात का फायदा उठाया। वह चुपके से ताज में घुस गए।
विज्ञापन

9 of 9
शाहरुख खान - फोटो : SELF
फ्रेश होने की समस्या हल हो गयी थी लेकिन जिस काम से शाहरुख यहां आए थे वह जस की तस बनी हुई थी। अब जेब में 20 रुपए ही रह गए थे। इसी दिन शाहरुख को अपना सबसे खास कैमरा बेचना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें