मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के रिश्ते की चर्चाओं का बाजार गर्म है। यह दोनों आकाश अंबानी (Akash Ambani) की शादी के प्री-वेडिंग पार्टी में हिस्सा लेने के लिए स्विटजरलैंड भी एक साथ रवाना हुए। इससे पहले एक साथ डिनर और लंच की कई तस्वीरें सामने आईं जिसने कहीं न कहीं इन दोनों के रिश्ते पर मुहर जरूर लगा दी। इस बीच मलाइका का एक बयान सामने आया है जिसने यह साफ कर दिया कि इन दोनों के बीच कुछ तो है।