फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख-अमिताभ के बंगले की कीमत चौंकाने वाली, सैफ अली खान ने इन सबको दे दी मात

Sat, 12 May 2018 08:41 AM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
पटौदी पैलेस
हाल ही में सोनम कपूर ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की है । खबरों की मानें तो आनंद 3000 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं । दिल्ली में उनके बंगले की कीमत 173 करोड़ रुपए बताई जा रही है । 
विज्ञापन

2 of 8
सोनम कपूर
आनंद आहूजा का ये बंगला 3170 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है । अब जब बंगले की बात आई तो आइए जानते हैं कि बॉलीवुड के सुपरस्टार्स के बंगलों की कीमत कितनी है । सबसे पहले जानते हैं शाहरुख खान के बंगले के बारे में...
 
विज्ञापन

3 of 8
मन्नत
सुपरस्टार किंग खान का बंगला 'मन्नत' मुंबई के सबसे महंगे और खूबसूरत घर में से एक है । शाहरुख खान को बॉलीवुड का सबसे अमीर एक्टर भी कहा जाता है । ऐसे में उनके घर की कीमत भी अच्छी-खासी होगी । तो जान लीजिए कि शाहरुख के बंगले की कीमत 200 करोड़ रुपए है ।

4 of 8
जलसा
अब बात करते हैं, बॉलीवुड के शहंशाह की । अमिताभ बच्चन के घर का नाम 'जलसा' है । यहां बिग बी अपने बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या और पत्नी जया के साथ रहते हैं । बिग बी के जुहू स्थित इस बंगले की कुल कीमत 160 करोड़ रुपए है ।
 
विज्ञापन

5 of 8
पटौदी पैलेस
अब बारी आती है सैफ अली खान की । जी हां, सैफ अली खान को आप कम ना समझिए । सैफ पटौदी खानदान के नवाब हैं । आपको जानकर हैरान होगी कि सैफ के पटौदी पैलेस की कीमत 750 करोड़ रुपए है । 
विज्ञापन

6 of 8
किनारा
शिल्पा शेट्टी के बंगले को भी आप कम ना समझिए । शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की है । जिस बंगले में शिल्पा कुंद्रा परिवार के साथ रहती हैं उसका नाम 'किनारा' है । यह बंगला समुद्र के किनारे है और इसकी कीमत 100 करोड़ रुपए है ।
विज्ञापन

7 of 8
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार का बंगला जुहू बीच के किनारे स्थित है । जहां से अरेबियन समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखता है । अक्षय कुमार और टि्वंकल खन्ना के इस घर की कीमत 80 करोड़ रुपए है । हाल ही में अक्षय कुमार ने 4-4 करोड़ के 4 अपार्टमेंट एक साथ खरीद लिए ।
विज्ञापन

8 of 8
आमिर खान
बंगलों की बात हो और आमिर खान का नाम आए, ऐसा कैसे हो सकता है । साल में एक ही फिल्म देने वाले आमिर खान के बांद्रा वाले घर की कीमत 60 करोड़ रुपए है । यहां वो अपनी पत्नी किरण राव और बेटे आजाद राव के साथ रहते हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें