फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयशा टाकिया ही नहीं ये 9 एक्ट्रेस भी कम समय में ही छोड़ गईं बॉलीवुड

Wed, 10 Apr 2019 11:14 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
ayesha takia - फोटो : file photo
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा आयशा टाकिया बचपन से ही परदे पर दिखाई दे रही हैं, लेकिन फिल्मों में आने के बाद उनके करियर को वो मुकाम हासिल नहीं हो पाया जिसके लिए हर एक्ट्रेस तरसती है। बता दें कि साल 2004 में फिल्म 'टार्जन दा वंडर कार' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली आयशा कई हिट फिल्मों में नजर आई है जिनमें सलमान के साथ फिल्म 'वॉन्टेड' में भी उन्हें देखा गया है। उन्हें साल 2011 में आई फिल्म 'मोड़' में आखिरी बार देखा गया था।
बता दें कि वह साल 2009 में फरहान आजमी से शादी कर सेटल हो गईं। आयशा टाकिया 10 अप्रैल को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। इस मौके पर आज हम आपको उन 9 बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जिनका बॉलीवुड में काफी छोटा करियर रहा है।
विज्ञापन

2 of 9
Esha Deol - फोटो : file photo
हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल ने साल 2002 में आई फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से फिल्मी दुनिया में दस्तक दी थी। इसके बाद उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धूम' में भी काम किया। उन्हें आखिरी बार साल 2015 में आई फिल्म 'किल देम यंग' में देखा था। बता दें कि साल 2018 में वह फिल्म 'केकवॉक' में नजर आने वाली हैं। उन्होंने साल 2012 में भरत तख्तानी से शादी की थी।
विज्ञापन

3 of 9
नम्रता शिरोडकर - फोटो : file photo
इस कड़ी में बात करेंगे एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर की छोटी बहन नम्रता शिरोडकर की। बता दें कि नम्रता शिरोडकर ने साल 1998 में फिल्म 'जब प्यार किसी से होता है' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 6 साल बाद ही साल 2004 में उन्हें आखिरी बार फिल्म 'रोक सको तो रोक लो' में एक नरेटर की भूमिका में देखा गया था। बता दें कि उन्होंने साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू से शादी कर घर बसा लिया है।

4 of 9
आसिन - फोटो : file photo
इसके बाद बात करेंगे साल 2008 में एक्टर आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'गजनी' से अपना बॉलीवुड करियर शुरू करने वाली एक्ट्रेस आसिन की। आसिन तमिल की सुपरहिट एक्ट्रेस रही हैं। लेकिन साल 2015 में 'ऑल इज वेल' उनकी आखिरी फिल्म थी। साल 2016 में उन्होंने माइक्रोमैक्स कंपनी के को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी कर ली।
विज्ञापन

5 of 9
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना - फोटो : file photo
एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना की खूबसूरती का तो हर कोई दीवाना था। उन्होंने साल 1995 में मेगाब्लॉकबस्टर फिल्म 'बरसात' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। लेकिन 6 साल के अंदर ही उनका करियर खत्म हो गया। उन्हें आखिरी बार साल 2001 में फिल्म 'लव के लिए कुछ भी करेगा' में देखा गया था। उन्होंने साल 2001 में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार से शादी करने के बाद फिल्मों से किनारा कर लिया था। 
विज्ञापन

6 of 9
शमिता शेट्टी - फोटो : file photo
बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन शमिता शेट्टी ने साल 2000 में मेगाब्लॉकबस्टर फिल्म 'मोहब्बतें' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। शमिता का भी फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा और ज्यादातर फिल्मों में उन्हें साइड रोल में ही देखा गया। बता दें कि साल 2007 में उन्हें फिल्म 'हरी पुत्तर' में देखा गया था। इसके 9 साल बाद वह तमिल और कन्नड़ फिल्मों में नजर आने लगीं। बता दें कि शमिता 39 साल की हो चुकी हैं और अभी तक कुंवारी हैं।
 
विज्ञापन

7 of 9
ग्रेसी सिंह - फोटो : file photo
साल 1999 से अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाली एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह को साल 2001 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लगान' से जाना जाता है। ग्रेसी को अजय देवगन की 'गंगाजल' जैसी फिल्म में भी देखा गया है। ग्रेसी ने हिंदी के अलावा तेलुगू, पंजाबी, बंगाली और मराठी सिनेमा भी काम किया है। वह साल 2013 में फिल्म 'ब्लू माउंटेन' में आखिरी बार दिखी थीं। इसके बाद वह साल 2015 से 2017 तक टीवी सीरियल 'संतोषी मां' में नजर आईं। ग्रेसी सिंह ने भी अभी तक शादी नहीं की हैं। वह 37 साल की हो रही हैं। 

8 of 9
अमृता राव - फोटो : file photo
एक्ट्रेस अमृता राव ने साल 2002 में फिल्म 'अब के बरस' से बॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन उन्हें असल पहचान साल 2006 में आई सुपरहिट फिल्म 'विवाह' से मिली थी। हालांकि साल 2004 में फिल्म 'मैं हूं ना' में भी उन्हें देखा गया था। अमृता ने सुपरहिट फिल्म 'मस्ती' में भी काम किया। बता दें कि वह आखिरी बार साल 2013 में आई फिल्म 'सत्याग्रह' में नजर आई थीं। साल 2016 में अपने ब्वॉयफ्रेंड अनमोल के साथ उन्होंने शादी कर घर बसा लिया।
विज्ञापन

9 of 9
किम शर्मा - फोटो : file photo
किम शर्मा का फिल्मी करियर सबसे ज्यादा फ्लॉप रहा है। उनकी ऐसी कोई फिल्म नहीं है जिससे उन्हें बॉलीवुड में कोई पहचान मिली हो। हां, लेकिन साल 2000 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मोहब्बतें' में उन्हें साइड रोल में देखा गया था। बता दें कि फिल्म 'मोहब्बतें' ही उनकी डेब्यू फिल्म थी। इसके बाद साल 2006 में उन्हे आखिरी बार 'जिंदगी रॉक्स' में देखा गया था। बता दें उन्होंने अली पंजाबी के साथ साल 2010 में शादी रचा ली थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें