फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए रतना पाठक शाह की 10 बेहतरीन फिल्मों के दिलचस्प किस्से, सभी एक से बढ़कर एक

Sun, 17 Mar 2019 07:00 PM IST
विजय जैन मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
रतना पाठक शाह - फोटो : file photo
हिंदी सिनेमा की मशहूर 'मौसीजी' दीना पाठक को भला कौन भूल सकता है। आज उनकी बेटी अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह का जन्मदिन है। रत्ना पाठक का जन्म 18 मार्च 1957 को मुंबई में हुआ था। रत्ना 'साराभाई वर्सेस साराभाई' और 'इधर उधर' जैसे सीरियल से काफी मशहूर हुईं। रत्ना दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की पत्नी हैं। आज उनके जन्मदिन पर जानिए उनकी 10 कमाल की फिल्मों में उनके दिलचस्प किरदारों की कहानी...
विज्ञापन

2 of 11
ratna pathak shah - फोटो : file photo
फिल्मः मंडी (1983)
किरदार: मालती


श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी फिल्म 'मंडी' से रत्ना पाठक ने हिंदी सिनेमा में प्रवेश कर लिया था। इस फिल्म में रत्ना ने मालती का किरदार निभाया था। इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री शबाना आजमी थीं रत्ना का फिल्म में छोटा सा रोल मिला था। हालांकि इस फिल्म से रत्ना को कोई बड़ी पहचान नहीं मिल पाई। इस फिल्म में रत्ना ने कुलभूषण खरबंदा की बेटी का रोल किया था। 
विज्ञापन

3 of 11
ratna pathak shah - फोटो : file photo
फिल्मः पहेली (2005)
किरदार:  महिला कठपुतली की आवाज 


अमोल पालेकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'पहेली' में शाहरुख खान लीड रोल में थे लेकिन पूरी फिल्म में कठपुतली के किरदार अहम थे। इस फिल्म में महिला कठपुतली की आवाज रत्ना पाठक की ही थी जबकि पुरुष कठपुतली की आवाज उनके पति नसीरुद्दीन शाह ने निकाली थी। यह फिल्म दर्शकों और समीक्षकों के बीच खूब सराही गई। 

4 of 11
ratna pathak shah
फिल्मः यूं होता तो क्या होता (2006)
किरदार: तारा गांधी


नसीरुद्दीन शाह के निर्देशन में बनी फिल्म 'यूं होता तो क्या होता' में रत्ना तारा के किरदार में दिखीं। इस फिल्म में हिंदी सिनेमा के कई दिग्गज अभिनेता जैसे-इरफान खान, बमन इरानी और परेशान रावल भी थे। फिल्म में रत्ना परेश रावल की पूर्व प्रेमिका बनी हुई थीं। 
विज्ञापन

5 of 11
नसीरुद्दीन शाह-रतना पाठक - फोटो : file photo
फिल्मः जाने तू या जाने ना (2008)
किरदार: सावित्री राठौर


अब्बास टायरवाला के निर्देशन में बनी फिल्म 'जाने तू या जाने ना' में रत्ना पाठक अभिनेता इमरान खान की मां सावित्री राठौर के किरदार में दिखीं। इस फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूसर किया था। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया। फिल्म के गीत भी काफी लोकप्रिय हुए। 
विज्ञापन

6 of 11
naseeruddin shah - फोटो : AmarUjala
फिल्मः अलादीन (2009)
किरदार: मरजीना


सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी फिल्म अलादीन में रत्ना पाठक मरजीना बनी थीं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, संजय दत्त और रितेश देशमुख अहम किरदारों में थे। हालांकि इस फिल्म में रत्ना पाठक को ज्यादा बड़ा रोल नहीं मिला। 
विज्ञापन

7 of 11
naseeruddin shah - फोटो : AmarUjala
फिल्मः गोलमाल-3 (2010)
किरदार: गीता


बॉलीवुड एक्शन डायरेक्शन रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल-3 में रत्ना पाठक गीता के किरदार में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पूर्व प्रेमिका बनी हुई थीं। पूरी फिल्म दोनों की प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती रही जिसमें जमकर कॉमेडी हुई। ये फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई। गोलमाल-3 एंटरटेन्मेंट से भरपूर थी। 

8 of 11
naseeruddin shah - फोटो : AmarUjala
फिल्मः एक मैं और एक तू (2012)
किरदार: मिसेज कपूर


इमरान खान और करीना कपूर की रोमांटिक फिल्म 'एक मैं और एक तू' में रत्ना पाठक मिसेज कपूर के रोल में थीं। फिल्म में रत्ना ने इमरान खान की मां का किरदार निभाया था। 

9 of 11
Naseeruddin Shah and Ratna - फोटो : file photo
फिल्मः खूबसूरत (2014)
किरदार: रानी निर्मला देवी राठौर


तीन साल पहले आई शशांका घोष की फिल्म खूबसूरत में रत्ना पाठक बड़े सख्त किरदार में दिखीं। इस फिल्म में रत्ना रानी निर्मला देवी राठौर का रोल निभाया। रत्ना के रोल की काफी तारीफें हुईं। 'खूबसूरत' फिल्म के लीड रोल में सोनम कपूर और फव्वाद खान थे। 

10 of 11
रत्ना पाठक शाह - फोटो : file photo
फिल्मः कपूर एंड सन्स (2016)
किरदार: सुनीता कपूर


शकुन बत्रा के डायरेक्शन और करन जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म कपूर एंड सन्स में रत्ना सुनीता कपूर के किरदार में थीं। इस फिल्म में रत्ना ने अभिनेता रजत कपूर की पत्नी का रोल निभाया था। 
विज्ञापन

11 of 11
रत्ना पाठक - फोटो : file photo
फिल्मः लिपस्टिक अंडर माय बुर्का (2017)
किरदार: ऊषा बुआ जी 


अलंकृता श्रीवास्तव के निर्देशन में बनी फिल्म लिपस्टिक अंडर माय बुर्का में रत्ना 'ऊषा बुआ जी' के किरदार में दिखीं। इस फिल्म में उनकी जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिली। फिल्म के जरिए रत्ना ने समाज को बड़ा संदेश भी देने की कोशिश की। 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' चार अलग-अलग उम्र की महिलाओं की कहानी है थी जो अपनी जिंदगी को बिंदास अंदाज में अपने मुताबिक जीना चाहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें