बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान 27 दिसंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। आज वह अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हर बॉलीवुड के कई सितारे और फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। सलमान खान बॉलीवुड के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कलाकार में से एक हैं। वह केवल फिल्मों से ही नहीं बल्कि अपने शो से भी अच्छी-खासी कमाई करते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
इन दिनों सलमान खान का शो बिग बॉस काफी चर्चा में है। यह शो का आखिरी हफ्ता भी है। खबरों की मानें तो सलमान खान बिग बॉस के शो को होस्ट करने के लिए हर दिन मोटी रकम लेते हैं। बताया जाता है कि बॉग बॉस के सीजन 11 को होस्ट करने के लिए सलमान खान ने हर दिन के करीब 11 करोड़ रुपए लिए थे। वहीं सीजन 12 में उनकी यह रकम बढ़ गई।
विज्ञापन
3 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार सलमान खान ने बिग बॉस के सीजन 12 के लिए 14 करोड़ रुपए प्रतिदिन के हिसाब से फीस ली है। हालांकि उनकी इन फीस का आधिकारिक आंकड़ा कभी सामने नहीं आया है। पता हो कि सलमान खान बिग बॉस में हर हफ्ते वीकेंड का वार पर आते हैं, जिसके लिए वह मोटी फीस लेते हैं।
4 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
बिग बॉस के अलावा सलमान खान छोटे पर्दे के शो दम का दम को भी होस्ट कर चुके हैं। ऐसे में छोटे पर्दे से सलमान खान एक फिल्म जितनी फीस वसूल लेते हैं। खास बात यह है कि इन टीवी शो में सलमान खान को इसलिए भी लिया जाता है क्योंकि जब वह शो करते तब टीआरपी का आंकड़ा भी अच्छा-खासा होता है।
हाल ही में चल रहे उनके रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 12 की बात करें तो, बिग बॉस 12 का यह आखिरी हफ्ता चल रहा है। इसी के साथ ही विजेता को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दर्शक भी अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जीताने के लिए उत्सुक हैं। शो में अब दीपिका कक्कड़, सुरभि राणा, करणवीर बोहरा, दीपक ठाकुर, श्रीसंत और रोमिल चौधरी बचे हैं।