बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अजय देवगन 2 अप्रैल को अपना बर्थ सेलिब्रेट करते हैं। उनकी पत्नी बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा काजोल हैं। काजोल और अजय देवगन की प्रेमकहानी कई उतार-चढ़ावों से गुजरी है। इस प्रेम कहानी में कई खलनायक भी आए हैं।
अजय देवगन और काजोल की जोड़ी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे शानदार हसबैंड-वाइफ की जोड़ियों में शुमार की जाती है। काजोल ने अपनी शादी उस समय की जब उनका करियर अपने पीक पर था और 'कुछ कुछ होता है' जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्म देने के बाद वह चोटी की अभिनेत्री थीं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अजय देवगन
- फोटो : file photo
अजय और काजोल की जोड़ी पहली बार 1995 में प्रदर्शित फिल्म ‘हलचल’ में नजर आई थी। फिल्म इंडस्ट्री के जानकार कहते हैं कि इन दोनों में प्यार इसी फिल्म से पनपा था। 1995 में इनकी एक और फिल्म 'गुंडाराज' रिलीज हुई। हालांकि तब तक इस अफेयर को शक्ल नहीं मिली थी।
1995 में ही प्रदर्शित हुई फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में काजोल एक बड़ी स्टार बन गईं। उनका नाम इस फिल्म के हीरो शाहरुख खान के साथ भी जुड़ने लगा। इस बीच काजोल और अजय के बीच बातचीत तो हुई लेकिन इनके बीच रोमांस परवान न चढ़ा। इसकी एक बड़ी वजह काजोल का नाम शाहरुख खान के साथ जुड़ना रहा। 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'प्यार तो होना ही था' में दोनों ने अपनी-अपनी मोहब्बत का इजहार किया।
विज्ञापन
3 of 5
अजय देवगन
- फोटो : file photo
इसके बाद इन दोनों ने देर नहीं की और 1999 में महाराष्ट्रियन तरीके से यह शादी कर ली। इस शादी के बाद काजोल पहले की तरह फिल्में करती रहीं। इसके बाद उनकी अजय देवगन के साथ ही 'राजू चाचा', 'दिल क्या करे' जैसी फिल्में आईं। वहीं एक समय ऐसा था जब काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी फिल्म पर्दे की सबसे अच्छी जोड़ियों में शुमार की जाती है। काजोल और अजय देगवन की शादी के बाद यह बात अजय देवगन को खटकने लगी कि दर्शक काजोल को शाहरुख खान के साथ पसंद करते हैं।
शाहरुख के साथ काजोल की जोड़ी काजोल की शादी के बाद 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में भी दिखी। इसके बाद काजोल ने फिल्मों से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया। 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'फना' से काजोल ने फिल्मों की अपनी दूसरी पारी शुरू की।
4 of 5
अजय देवगन
- फोटो : file photo
काजोल और अजय देवगन के मिलने में एक बड़ी भूमिका अजय की साली तनिषा ने निभाई थी। तनिषा ने दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा तनिषा ने किया था कि शुरुआती दौर में जब काजोल और अजय में प्रेम की शुरुआत हुई थी तब वह ही अजय के सारे मैसेज और गिफ्ट्स काजोल को पहुंचाया करती थीं। यहां तक कि दोनों के मिलने की जगह भी तनिषा ही तय करती थीं। चूंकि काजोल ने काफी दिनों के बाद अपने परिवार वालों से अजय के बारे में बताया था।
तनिषा बताती हैं कि जब उनकी मां तनुजा को दोनों के अफेयर के बारे में पता चला था तो उन्होंने सिर्फ इसलिए अजय और काजोल के रिश्ते को स्वीकारा था, क्योंकि तनुजा को अजय देवगन के पिता वीरू देवगन काफी हैंडसम लगते थे। तनुजा उनके काम की फैन थीं, तो उनको लगा था कि अजय भी वीरू की तरह ही होंगे।