फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को बचाने के लिए इन सितारों को अपनाना होगा नया अंदाज

Sat, 02 Sep 2017 05:01 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 6
इस साल जहां एक  ओर इरफान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव जैसे सितारे चले तो वहीं शाहरुख, सलमान और ऋतिक जैसे बड़े सितारों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाईं। इतना ही नहीं इन सितारों को बदलते सिनेमा और दर्शकों के बीच अपना स्टारडम बचाना भी मुश्किल लग रहा है।

पढ़ें- कैटरीना कैफ और सलमान खान गए लंच डेट पर, देखें तस्वीर

इस साल अजय की आंखों का जादू और एक्शन की धमक लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही। उनकी फिल्म 'बादशाहो' ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ की कमाई कर ली। हालांकि इससे पहले आई उनकी फिल्म 'सिंघम रिर्टन' और 'शिवाय' ने फैंस को काफी निराश किया था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
संजय दत्त
2016 में जेल से रिहाई के बाद 58 साल के संजय एक बार फिर फिल्म 'भूमि' से कमबैक के लिए तैयार हैं। दर्शकों को फिल्म 'भूमि' में एक पिता का दुश्मनों से बदला दिखेगा। बता दें कि 'लगे रहो मुन्नाभाई' (2006 ) के बाद हीरो के रूप में संजय ने कोई हिट नहीं दी। सुपरहिट 'अग्निपथ' में भी उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था।  
विज्ञापन

3 of 6
इमरान हाशमी
साल 2012 के सितंबर में रिलीज हुई 'राज 3' के बाद इमरान ने सफलता का मुंह नहीं देखा। सीरियल किसर की इमेज तो धुली, लाइन से उनकी फिल्में भी फ्लॉप होती रहीं। सीरियल एक्टर बनने के चक्कर में 'एक थी डायन', 'घनचक्कर', 'हमारी अधूरी कहानी', 'अजहर' जैसी फिल्में कीं बावजूद इसके सब नाकाम रहीं। वह 38 के हैं। अभी उम्र उनके हक में है। 

4 of 6
सनी देओल
पिछले कुछ वर्षों में बॉलीवुड के अच्छे लेखकों - निर्देशकों ने उन्हें ध्यान में रख कर कहानियां नहीं रचीं। जिन्होंने रचीं, उनकी फिल्में नहीं चलीं। 59 साल में सनी बेटे करण को लॉन्च करने से पहले स्टारडम बचाने की आखिरी कोशिश कर रहे हैं। वह कॉमेडी में खुद को आजमा रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
सैफ अली खान 
47 साल के सैफ तैमूर के जन्म के बाद पर्दे पर आने को तैयार हैं। 'कॉकटेल' और 'रेस-2' के बाद वह दर्शकों का मनोरंजन नहीं कर सके। 'हमशकल्स' ने साख पर खूब बट्टा लगाया। आधा दर्जन लगातार फ्लॉप से उनकी सफलता का ग्राफ बिगड़ा हुआ है। 'कालाकांडी' और 'शेफ' से चुनौती तोड़ सकेंगे, संदेह है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अर्जुन रामपाल
अर्जुन कभी लोगों को पसंद आए तो कभी नहीं। मल्टीस्टारर फिल्मों में वह चलते रहे परंतु सोलो हीरो को रूप में उनका रिकॉर्ड खराब ही रहा। उनकी तीन दर्जन फिल्मों में उनके अकेले दम पर हिट ढूंढना मुश्किल है। अर्जुन  ने 'डैडी' के रूप में बड़ा दांव खेला। अंडरवर्ल्ड डॉन से नेता बने अरूण गवली की बायोपिक में वो काफी फब रहे हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें