फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण धवन ने इस बड़े रैकेट का किया पर्दा फाश, लाखों फैंस को लगा चुका था चूना

Mon, 22 Jan 2018 03:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनजाने में ही सही पर वरुण धवन ने अपने लाखों फैंस को एक बड़े रेकेट में फंसने से बचा लिया है।आजकल बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से उनके ऑटोग्राफ मांगने की जगह उनके साथ सेल्फी लेने का फैशन काफी फेमस है। आप सब ने भी कई बार अपने फेवरेट स्टार को देखते ही उनके साथ एक सेल्फी लेने की रिक्वेस्ट कई बार की होगी।
विज्ञापन

2 of 5
अपने फेवरेट स्टार के साथ सेल्फी लेने की चाहत लाखों फैंस की होती हैं और बॉलीवुड स्टार अपने फैंस का दिल रखने के लिए उनके साथ सेल्फी खिंचवाने में परहेज भी नहीं करते। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद अब बॉलीवुड स्टार अपने किसी भी स्टार के साथ सेल्फी लेने से पहले कई बार सोचेंगे। 
 
विज्ञापन

3 of 5
दरअसल वरुण धवन के पास कुछ लड़के उनके हर शूट और इवेंट के दौरान सेल्फी लेने पंहुच जाया करते थे। जिसके बाद वरुण को लगा कि यह लोग उनके लोयल फैंन है और उनके बारे में पता लगाना चाहिए। लेकिन उसके बाद जो सामने आया उसने वरूण को हैरान कर दिया।

4 of 5
दरअसल मुंबई के कॉलेज में पढ़ने वाले लड़कों का एक ग्रुप एक रेकेट चला रहा था। इस रेकेट में यह लड़के मासूम लोगों को उनके फेवरेट स्टार को मिलवाने के लिए उनसे पैसे वसूलते थे। यह लड़के अपने दोस्त और सोशल मीडिया की मदद से बॉलीवुड स्टार की लोकेशन पता करके उनके स्टार और उनके फैन कल्ब के साथ अपनी फोटो टैग कर देते थे।ताकि लोगों को लगे कि इन लोगों के बॉलीवुड सेलिब्रीटिज के साथ काफी अच्छे संबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लोग अपने पसंदीदा स्टार से मिलने के लिए इन लोगों से कॉन्टेक्ट करते थे। जिसके बाद यह लोग फैंस से 4 हजार से लेकर 20 हजार तक वसूलते थे। पैसे किससे कितने वसूलने है यह अभिनेता के स्टारडम पर निर्भर करता था कि वो कितना बड़ा स्टार है।    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें