'बिग बॉस 10' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए स्वामी ओम का 63 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वो कुछ महीनों से काफी बीमार थे और 15 दिन पहले उनका आधा शरीर पैरालाइज्ड भी हो गया था। जिसके बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें तीन महीने पहले कोरोना भी हुआ था। स्वामी ओम की जिंदगी अक्सर विवादों में रही। उन्होंने 'बिग बॉस' के घर में कई ऐसी बातें कही थी, जिसके बाद वो विवादों में घिर गए थे। यहां तक कि स्वामी ओम ने लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा भी कर दी थी। इस दौरान भी वह काफी चर्चा में थे। तो आज हम आपको स्वामी ओम के सभी विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके चलते वह सुर्खियों में बने रहे थे।