फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों सुर्खियों में बनी हुई हैं कंगना रनौत और क्या है संजय राउत से विवाद, जानिए पूरा मामला

Sat, 05 Sep 2020 06:34 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
संजय राउत और कंगना रनौत - फोटो : Twitter: @KanganaTeam @rautsanjay61
कंगना रनौत बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जो अपनी फिल्मों के साथ ही साथ अपने बेबाक बयानों के लिए भी चर्चा में रहती हैं। कंगना रनौत हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। ऐसे में एक तरफ जहां उनके फैंस उनको सपोर्ट करते हैं तो वहीं दूसरी ओर कई बार वो अपने बयानों के चलते ट्रोल भी हो जाती हैं। हाल फिलहाल में कंगना मुंबई शहर को लेकर दिए गए एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है ये पूरा मामला और क्यों चर्चा में हैं कंगना रनौत।
विज्ञापन

2 of 11
कंगना रनौत और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल ये पूरा विवाद सीधे तौर पर तो नहीं लेकिन सुशांत सिंह राजपूत केस से ही जुड़ा हुआ है। कंगना रनौत शुरू से ही सुशांत सिंह राजपूत केस पर अपनी बात खुलकर रख रही हैं। शुरुआत में जब सुशांत की मौत को नेपोटिज्म से जोड़ा जा रहा था तब भी कंगना ने बॉलीवुड के कई नामों पर निशाना साधा था। अब जब इस केस में ड्रग्स का एंगल सामने आ गया है तो कंगना के वार और भी तीखे हो गए हैं।





 
विज्ञापन

3 of 11
कंगना रनौत - फोटो : Instagram: @kanganaranaut
बॉलीवुड में ड्रग्स के साथ ही साथ कंगना ने मुंबई पुलिस कमिश्नर पर भी निशाना साधा था। दरअसल सितंबर की शुरुआत में एक शख्स ने ट्वीट किया था, जिसमें वॉक ऑफ शेम का खिताब देते हुए कंगना और संबित पात्रा सहित कुछ अन्य पब्लिक फिगर्स का नाम सड़क पर लिखा गया था। इस ट्वीट के नीचे एक कमेंट था कि इन लोगों की करतूतें ऐसी हैं कि नाम की जगह इन हस्तियों की तस्वीरों को सड़क पर होना चाहिए और उन्हें शेम करना चाहिए। 

बड़ी बात है कि इस सोशल मीडिया पोस्ट को पुलिस कमिश्नर ने लाइक किया है, जिसे देखकर कंगना रनौत भड़क गईं। ऐसे में कंगना रनौत ने पहले ट्वीट करते हुए लिखा कि सार्वजनिक रूप से परेशान और बुली करने की आलोचना करने की जगह, मुंबई पुलिस कमिश्नर ऐसे लोगों के अपमानजनक ट्वीट लाइक कर रहे हैं, जो सुशांत के हत्यारों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं और कमिश्नर इन्हें बढ़ावा भी दे रहे हैं। मुंबई पुलिस को शर्म आनी चाहिए। 

इसके बाद कंगना रनौत ने दूसरे ट्वीट में पीएम ऑफिस को टैग करते हुए लिखा, 'जब मुंबई पुलिस के कमिश्नर मुझे खुले में यूं डरा-धमका रहे हैं और मेरे खिलाफ बुली और अपराध को प्रोत्साहन दे रहे हैं तो क्या मैं मुंबई में सुरक्षित रह पाऊंगी? आखिर कौन मेरी सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है?
 


 

4 of 11
कंगना रनौत - फोटो : Twitter: @KanganaTeam
इस मुद्दे के बाद कंगना ने बॉलीवुड ड्रग्स गैंग पर भी सवाल उठाया था। कंगना रनौत ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था कि बॉलीवुड में 99 प्रतिशत लोग ड्रग का इस्तेमाल करते हैं। इंडस्ट्री की पार्टियों में खुलेआम ड्रग्स, कोकीन, गांजा आदि खुलेआम से चलते हैं। कंगना के इस खुलासे पर कई सेलेब्स ने उनका विरोध किया था, लेकिन बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स ने कंगना का समर्थन किया था। 
विज्ञापन

5 of 11
फिल्म पंगा में कंगना रनौत - फोटो : Twitter: @KanganaTeam
इस इंटरव्यू के बाद कंगना ने पीएम नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए एक ट्वीट किया था। कंगना ने इसमें लिखा था, 'मैं रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी और विक्की कौशल से प्रार्थना करती हूं कि वह अपने ब्लड सैंपल को ड्रग टेस्ट के लिए दें। अफवाह है कि आप सभी कोकीन के आदि हैं, मैं चाहती हूं आप इन अफवाहों का भंडाफोड़ करें।' 

इसके बाद शिवसेना पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में कंगना पर निशाना साधते हुए संजय राउत ने उनसे वापस नहीं आने के लिए कहा था। उन्होंने ये बात कंगना के उस बयान को लेकर लिखी थी, जिसमें एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस पर अविश्वास जताते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस या केंद्र सरकार से सुरक्षा लेने की बात कही थी। इसके बाद कंगना ने कहा था कि ऐसा क्यों महसूस हो रहा है, जैसे मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) है?

 
विज्ञापन

6 of 11
कंगना रनौत - फोटो : Twitter: @KanganaTeam
राम कदम ने की थी कंगना रनौत को सुरक्षा देने की मांग
बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर तीखे हमले करने के चलते महाराष्ट्र भाजपा के नेता राम कदम ने अभिनेत्री को सुरक्षा देने की मांग की थी। लेकिन कंगना ने मुंबई पुलिस की सुरक्षा लेने से साफ तौर पर इनकार कर दिया था। कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'आपकी चिंता के लिए धन्यवाद सर, वास्तव में अब मुझे मूवी माफिया के गुंडों से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है, साथ ही मुंबई में अब मुझे हिमाचल प्रदेश सरकार या फिर सीधे केंद्र सरकार से सुरक्षा मांगनी पड़ेगी। मुंबई पुलिस से बिल्कुल नहीं।'
 
विज्ञापन

7 of 11
kangana ranaut - फोटो : Twitter: @KanganaTeam
वहीं दूसरी ओर कंगना रनौत ने शिवसेना सांसद संजय राउत पर मुंबई लौटकर नहीं आने की धमकी देने का आरोप लगाया। कंगना ने ट्वीट में लिखा, 'शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मुंबई लौटकर मत आना, मुंबई की गलियों में आजादी के नारे लगने के बाद अब खुली धमकियां, मुंबई क्यों पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की तरह लग रही है?'



 

8 of 11
kangana ranaut - फोटो : Twitter: @KanganaTeam
कंगना रनौत इसके बाद भी नहीं रुकीं और एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए। एक ट्वीट में कंगना रनौत ने लिखा, 'मैं देख रही हूं कि बहुत से लोग मुझे धमकी दे रहे हैं कि मुझे मुंबई वापस नहीं आना, इसलिए मैंने ये फैसला किया है, मैं अब 9 सितंबर मुंबई वापस जाऊंगी। मैं वो समय भी शेयर करूंगी जब मैं मुंबई हवाई अड्डे पर उतरूंगी, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।'

 

9 of 11
kangana ranaut - फोटो : Twitter: @KanganaTeam
कंगना ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, 'इनकी औकात नहीं है, इंडस्ट्री के सौ सालों में एक भी फिल्म मराठा प्राइड पे बनाई हो, मैंने इस्लाम डॉमिनेट इंडस्ट्री में अपनी जान और कॅरियर को दांव पे लगाया, शिवाजी महाराज और रानी लक्ष्मीबाई पे फिल्म बनाई, आज महाराष्ट्र के इन ठेकेदारों से पूछो किया क्या है महाराष्ट्र के लिए?'

 

10 of 11
kangana ranaut - फोटो : Twitter: @KanganaTeam
कुछ देर पहले कंगना रनौत ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र, महाराष्ट्र उसी का है जिसने मराठी गौरव को प्रतिष्ठित किया है। और मैं डंके की चोट पे कहती हूं हां मैं मराठा हूं ,उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे?' 
 
 
कंगना का ये ट्वीट संजय राउत के इस ट्वीट के जवाब में था। अपने ट्वीट में संजय ने लिखा था, 'मुंबई एक मराठी व्यक्ति के बाप की है... जो लोग इससे सहमत नहीं हैं, उन्हें अपने बाप को दिखाना चाहिए... शिवसेना महाराष्ट्र के ऐसे दुश्मनों को श्रद्धांजलि दिए बिना नहीं रहेगी।'
 
विज्ञापन

11 of 11
कंगना रनौत-संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
एक तरफ जहां कंगना रनौत के वार कम नहीं हुए तो वहीं दूसरी ओर संजय राउत के तेवर भी नरम पड़ते नहीं दिख रहे हैं। संजय राउत ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए कंगना को लेकर कहा, 'देखिए जिस भाषा का इस्तेमाल वो करती है, उस भाषा का इस्तेमाल हम नहीं करेंगे। उसने महाराष्ट्र का अपमान किया है, मुंबई पुलिस का अपमान किया है। अगर वो हिमाचल पुलिस की सुरक्षा लेकर आ रही हैं तो ये उनकी जिम्मेदारी है।

कंगना के साथ हमारी कोई निजी दुश्मनी नहीं है। कोई भी हो किसी भी पुलिस के बारे में उन्हें इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आप जिस राज्य में रहते हो, जिस शहर में आप रहते हो, जहां आप कमाते हो, जहां आपको शोहरत मिली है, सबकुछ मिला है। वहां की पुलिस हमेशा आपकी रक्षा करती है और आप उस पुलिस के बारे में अनाप-शनाप बात करोगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें