'आराधना', 'महबूबा', 'हाथी मेरे साथी' और 'अमर प्रेम' जैसी फिल्मों में राजेश खन्ना के सहयोगी कलाकार रहे सुजीत कुमार का आज 85वां जन्मदिन है। उन्होंने फिल्मों में नायक के अलावा खलनायक के भी किरदार निभाए, जिसे दर्शकों ने हमेशा से पसंद किया। खास बात यह है कि सुजीत कुमार ने बॉलीवुड के अलावा भोजपुरी की कई फिल्मों में भी काम किया।
विज्ञापन
2 of 5
Sujit Kumar
- फोटो : social media
उनका जन्म साल 1934 में बनारस में हुआ था। बताया जाता है कि सुजीत कुमार फिल्मों में आने से पहले वकालत की पढ़ाई कर रहे थे। पढ़ाई करते हुए उन्होंने कॉलेज के एक नाटक में भाग लिया। इस नाटक के जज पैनल में मशहूर निर्माता-निर्देशक फणी मजुमदार भी शामिल थे। नाटक में सुजीत कुमार की एक्टिंग से वह काफी प्रभावित हुए।
विज्ञापन
3 of 5
Sujit Kumar rajesh khanna
- फोटो : social media
इसके बाद फणी मजुमदार साहब ने सुजीत कुमार को फिल्मों में आने का ऑफर किया और वह फिल्म के लिए राजी हो गए। इसके बाद उन्होंने 60 और 70 के दशक में कई सुपरहिट फिल्में कीं। सुजीत कुमार का जितना दोस्ताना अंदाज फिल्मों में राजेश खन्ना के साथ दिखाया गया, निजी जिंदगी में भी इन दोनों की दोस्ती काफी अच्छी थी।
4 of 5
Sujit Kumar rajesh khanna
- फोटो : social media
अकेले राजेश खन्ना और सुजीत ने एक के बाद एक करीब 12 फिल्में साथ में की। राजेश खन्ना और सुजीत पर फिल्माया गया गाना 'मेरेे सपनों की रानी' हिंदी संगीत का सदाबहार गीत में से एक है। सुजीत कुमार ने अपनी पूरे फिल्मी करियर में करीब 150 बॉलीवुड और 25 भोजपुरी फिल्में कीं। भोजपुरी सिनेमा की कई फिल्मों में उन्हें लीड रोल में भी देखा गया।
बात करें सुजीत कुमार की भोजपुरी फिल्मों की तो उन्होंने 'बिदेसिया', 'लोहा सिंह', 'दंगल', 'पान खाए सईंया हमार', 'चंपा चमेली' और 'माई के लाल' जैसी कई फिल्में की। साल 2007 में उनके कैंसर होने का पता चला, इसके बाद साल 2010 में भारतीय सिनेमा के इस दिग्गज कलाकार ने दुनिया से अलविदा कर दिया।