फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैप्पी बर्थडे श्रेया: संघर्ष कर गायिकी में ऐसे बनाई पहचान, मीठी आवाज ने जीत लिया सभी का दिल

Tue, 12 Mar 2019 12:18 AM IST
गौरव द्विवेदी मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
श्रेया घोषाल - फोटो : SOCIAL MEDIA
महज चार साल की उम्र से सिंगिंग कर रहीं बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल का आज जन्मदिन है। आज से श्रेया 35 साल की हो जाएंगी। बॉलीवुड में श्रेया का संघर्ष हैरान कर देने वाला है। 12 मार्च 1984 को पश्चिम बंगाल के ब्रह्मपुर (मुर्शीदाबाद) में जन्मीं श्रेया ने कई बुरे दौर देखे। तमाम परेशानियों के बावजूद श्रेया नाम कमाने में कामयाब हो गईं। सिंगिंग की प्रारंभिक शिक्षा उन्हें अपनी मां से मिली। फिल्मफेयर अवॉर्ड विजेता श्रेया के नाम पर आज भी अमेरिका के 'ओहियो' राज्य में 26 जून का दिन 'श्रेया घोषाल डे' के नाम से मनाया जाता है। पढ़िए श्रेया घोषाल के संघर्ष की पूरी कहानी...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
श्रेया घोषाल - फोटो : file photo
श्रेया का लालन-पोषण राजस्थान के रावतभाटा में हुआ। उनके पिता भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र इंजीनियर के रूप में काम करते हैं, जबकि मां साहित्य की स्नातकोत्तर हैं और घर संभालती हैं। श्रेया ने चार साल की उम्र से ही अपनी मां से संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

3 of 9
श्रेया घोषाल - फोटो : social media
मां से संगीत की प्राथमिक शिक्षा लेने के बाद माता-पिता ने उन्हें महेशचंद्र शर्मा के पास कोटा भेज दिया। महेश चंद्र शर्मा के निर्देशन में श्रेया की हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत की विधिवत शिक्षा शुरू हुई। शर्मा की शिक्षा और श्रेया की मेहनत ने अपना रंग दिखाया और उन्होंने संगीत कार्यक्रम सा रे गा मा के मंच पर अपनी आवाज का जादू बिखेर दिया।

4 of 9
श्रेया घोषाल - फोटो : file photo
उस समय मशहूर सिंगर सोनू निगम ने कार्यक्रम की मेजबानी की थी जबकि कल्याणजी प्रतियोगिता के निर्णायक थे। गायक-संगीतकार कल्याणजी के कहने पर उनके माता-पिता को मुंबई लाने के लिए मनाया। उन्होंने 18 महीनों तक उनसे शिक्षा ली और मुंबई की मुक्त भिडे़ से शास्त्रीय संगीत की तालीम को जारी रखा। 
विज्ञापन

5 of 9
shreya ghoshal - फोटो : social media
श्रेया की जिंदगी में नया मोड़ तब आया जब उन्होंने सा रे गा मा में दूसरी बार भाग लिया। रियलिटी शो में उनकी परफॉर्मेन्स ने फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली का ध्यान अपनी ओर खींचा। भंसाली ने साल 2000 में अपनी फिल्म 'देवदास' में गाना गाने का प्रस्ताव रख दिया। इस फिल्म में श्रेया ने इस्माइल दरबार के संगीत निर्देशन में पांच गाने गाए। 
विज्ञापन

6 of 9
shreya ghoshal - फोटो : social media
दुनिया भर के फिल्मी दर्शकों ने ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गया, घोषाल का गाना सुना और बहुत ही जल्द श्रेया बॉलीवुड में अलका याज्ञिक, सुनिधि चौहान, साधना सरगम और कविता कृष्णमूर्ति जैसे टॉप के सिंगर्स की लिस्ट में शुमार हो गईं। देवदास के बैरी पिया गीत के लिए उन्हें उस साल का सर्वश्रेष्ठ गायिका का फिल्मफेयर पुरस्कार दिलाया। साथ ही उभरती प्रतिभाओं के लिए दिया जानेवाला आरडी बर्मन पुरस्कार भी उन्हें उसी पुरस्कार समारोह में दिया गया।
विज्ञापन

7 of 9
shreya ghoshal - फोटो : file photo
देवदास के बाद एआर रहमान, अनु मलिक, हिमेश रेशमिया, मणि शर्मा, एमएम किरावनी, नदीम-श्रवण, शंकर-एहसान-लॉय, प्रीतम, विशाल-शेखर, हंसलेखा, मनो मूर्ति, गुरुकिरण, इल्लया राजा, युवन शंकर राजा और हैरीज जयराज समेत बहुत सारे संगीत निर्देशकों के निर्देशन में बहुत सारी अभिनेत्रियों के लिए गाती रही हैं। उन्होंने उत्तर और दक्षिण फिल्म उद्योगों के लिए बहुत सारे पुरस्कार जीते हैं।

8 of 9
shreya ghoshal - फोटो : file photo
भूल-भुलैया के 'मेरे ढोलना' गीत के लिए भी उन्हें बहुत वाहवाही मिली। लता मंगेशकर को अपना आदर्श मानने वाली घोषाल आज फिल्म उद्योग की एक प्रतिष्ठित गायिका हैं और उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, बंगाली, कन्नड, गुजराती, मेइती, मराठी और भोजपुरी समेत विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए हैं। अमूल स्टार वॉयज ऑफ इंडिया छोटे उस्ताद संगीत कार्यक्रम में वे निर्णायक के रूप में भी आईं। उन्होंने बहुत सारे भारतीय टीवी धारावाहिकों के लिए शीर्षक गीत भी गाए हैं।
विज्ञापन

9 of 9
shreya ghoshal - फोटो : social media
हाल ही में श्रेया ने एक वेब सीरीज के लिए गाना गाया है। श्रेया ने साल 2015 में शिलादित्य मुखोपाध्याय से बंगाली रीति-रिवाज के अनुसार शादी की थी। वेडिंग से पहले कपल 10 साल तक रिलेशनशिप में रहा। 5 फरवरी को अपनी शादी की तीसरी सालगिराह के मौके पर श्रेया ने अपनी लव-स्टोरी का खुलासा किया था। श्रेया ने अपनी गायकी से केवल हिंदुस्तान को ही नहीं विदेशियों को भी अपना दीवाना बना रखा है। अपने गानों केबल पर श्रेया ने तमाम राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें