फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मिस इंडिया हैं अर्जुन रामपाल की बीवी, शादी के बाद धर्म से निकाल दी गई थीं

Sun, 26 Nov 2017 01:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Arjun Rampal and Mehr Jessia
अभिनेता अर्जुन रामपाल के जन्मदिन पर हम आपको उनकी पहली पत्नी के बारे में बारे में बताने जा रहे हैं, जो मिस इंडिया रह चुकी हैं और शादी के बाद उन्हें धर्म से निकाल दिया गया था। अर्जुन ने बाद में उन्हें तलाक दे दिया था। जानिए, इसकी पत्नी के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
जेसिया का जन्म एक पारसी परिवार में हुआ था। वह भारतीय अभिनेता अर्जुन रामपाल की पत्नी हैं। जेसिया ने अपने कैरियर की शुरुआत 1980 के दशक से की, और फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता। लंबी कद-काठी, चेहरे से टपकता आत्मविश्वास और मनमोहक सी मुस्कान। मेहर जेसिया उन चुनिंदा लड़कियों में शामिल हैं जिन्हें भारत में सुपर मॉडल्स का खिताब मिला है। इसके बावजूद लोग उन्हें एक सक्सेसफुल मॉडल के तौर पर कम और अर्जुन रामपाल की पत्नी के रूप में ज्यादा जानते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
मेहर ने कभी बॉलीवुड में कदम नहीं रखा लेकिन मॉडलिंग की दुनिया में उन्होंने खूब नाम कमाया है। मेहर मिस इंडिया भी रह चुकी हैं। फेमिना मिस इंडिया बनने के बाद ही मेहर ने मॉडलिंग करनी शुरू की थी। उन्होंन 18 की उम्र से ही मॉडलिंग करनी शुरु कर दी थी। मेहर कुछ ही सालों में मॉडलिंग इंडस्ट्री की सेंसेशन बन गईं। वो लगभग सभी बड़े ब्रैंड जैसे लैक्मे, नीवीया, बॉम्बे डाइंग, पामोलिव और विमल का चेहरा थीं। 24 साल की उम्र में मेहर के पास ऐसा मौका आया जो उनकी जिंदगी बदल सकता था लेकिन मेहर ने वो मौका छोड़ दिया।

4 of 6
मेहर अपने करियर के पीक पर थीं जब उन्हें इंटरनेशनल मेकअप ब्रैंड लैनकम का चेहरा बनने का मौका मिला। उस वक्त इसाबेला रॉसेलिनि इसका चेहरा थीं। मगर मेहर ने ये ऑफर ठुकरा दिया क्योंकि वो अपने घर को बहुत मिस कर रही थीं। अगर मेहर ये ऑफर अपना लेतीं तो वो आज इंटरनेशनल मॉडलिंग का जाना-माना नाम होतीं। इसके कुछ सालों बाद ही मेहर ने मॉडलिंग की दुनिया छोड़ अपनी गृहस्थी बसा ली। मेहर ने तब मॉडलिंग में पहचान बना रहे अर्जुन रामपाल से शादी की। क्या आपको मालूम है कि मेहर को अर्जुन से शादी करने के लिए उनके समुदाय ने बेदखल कर दिया था। मेहर पारसी परिवार से ताल्लुक रखती हैं लेकिन अर्जुन हिंदू थे।
विज्ञापन

5 of 6
मेहर और अर्जुन की मुलाकात मॉडलिंग के वक्त ही हुई थी। मेहर को देखते ही अर्जुन उनपर मर मिटे थे। दोनों की शादी को 19 साल हो चुके हैं और उनकी दो बेटियां हैं। उनके परिवार में परेशानियां तब बढ़ने लगीं जब अर्जुन और सुजैन रोशन के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। ऋतिक से डाइवोर्स के बाद सुजैन अर्जुन के बेहद करीब आ गई थीं। इसके कारण कभी अच्छी दोस्त रहीं मेहर और सुजैन भी सबके सामने एक पार्टी में लड़ बैठीं। अब पिछले काफी समय से ये खबरें आ रही हैं कि दोनों जल्द ही तलाक के लिए फाइल करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
​मेहर आज मॉडलिंग से दूर भले हैं लेकिन उनके अंदर मॉडलिंग आज भी जिंदा है। मेहर ने शादी के बाद मॉडलिंग एजेंसी में हाथ आजमाया लेकिन उसमें उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली। इसके बाद मेहर ने अपने पति के साथ प्रोडक्शन कंपनी भी खोली लेकिन उनकी पहली ही फिल्म 'आई सी यू' बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिर पड़ी। आज मेहर कई फैशन शोज कोरियोग्राफ करती हैं और पति का बिजनेस में भी हेल्प करती हैं। अर्जुन रामपाल के दिल्ली-मुंबई में फाइव-स्टार रेस्टोरेंट हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें