फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रगल के दौरान बस में चलने तक को नहीं थे पैसे, फिल्मों से लेकर राजनीति तक ऐसे स्टार बने रवि किशन

Wed, 27 Mar 2019 01:33 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
रवि किशन शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म अभिनेता और भाजपा नेता रवि किशन शुक्ला 2019 के लोकसभा चुनाव में खड़े होने की तैयारी कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से निकल कर फिल्मी जगत में अपनी धाक जमाने वाले अभिनेता रवि किशन ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बुधवार को रवि किशन ने भाजपा के तरफ से चुनाव लड़ने का एलान किया। लेकिन अभी चुनाव कौन सी लोकसभा सीट से लड़ेंगे यह भारतीय जनता पार्टी ही तय करेगी।
 
विज्ञापन

2 of 8
रवि किशन शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
यूं तो रवि किशन के राजनीतिक पारी की शुरुआत 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त ही हो गई थी। 2014 में रवि किशन कांग्रेस की तरफ से अपने गृह जनपद जौनपुर की लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे। हालांकि रवि किशन चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन

3 of 8
मोदी के समर्थन में बनी वीडियो फिल्म को लांच करते रवि किशन और देवेंद्र फडणवीस - फोटो : अमर उजाला
चुनाव हारने के बाद रवि किशन ने 2017 में कांग्रेस का हाथ छोड़ कर भाजपा का साथ पकड़ लिया। जिसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में रवि किशन फिर से चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि रवि किशन को भाजपा गोरखपुर की लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर सकती है। ये तो थी रवि किशन के राजनीतिक जीवन की बात अब आइए बताते हैं उनका फिल्मी सफर।

4 of 8
रवि किशन शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्मों से असफल होकर भोजपुरी फिल्मों का रुख करने वाले रवि किशन आज भी भोजपुरी के स्टार एक्टर माने जाते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि उनका स्वर्णिम दौर अब निकल चुका है। लेकिन भोजपुरी के सुपर स्टार कहे जाने वाले रवि किशन आज भी भोजपुरी के सबसे महंगे एक्टर हैं। वह एक फिल्म के लिए 50 लाख फीस लेते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
रवि किशन शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक हर कोई रवि किशन की एक्टिंग का दीवाना है लेकिन आज सुपरस्टार बन चुके रवि किशन को ये सब हासिल करने के लिए बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ी है। एक इंटरव्यू में रवि किशन ने बताया था कि फिल्म न मिलने की वजह से एक समय ऐसा आया था जब वह सेक्स वर्कर बनने वाले थे। रवि किशन ने बताया था कि वो गलत रास्ते पर चलने के लिए मजबूर हो रहे थे, लेकिन उस वक्त उनके पिता ने उन्हें ये सब करने से रोक दिया।
विज्ञापन

6 of 8
रवि किशन शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं बचपन से जुड़े किस्से शएयर करते हुए रवि किशन बताते हैं कि जब वो नाचते-गाते नजर आते, तो उनके पापा बेल्ट से उनकी पिटाई भी करते थे और कहते थे- ये तुम नचनिया क्यों बन रहे हो? लेकिन एक्टिंग के लिए 17 साल की उम्र में ही रवि किशन ने अपना घर छोड़ दिया। रवि ने अपने अभिनय करियर के शुरुआती दिनों में बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम किया है।
विज्ञापन

7 of 8
रवि किशन शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
इससे उन्होंने 5000 रुपए कमाए थे और उन पैसों से बाइक खरीदकर स्ट्रगल करना शुरू कर दिया। रवि को फिल्म तेरे नाम से काफी पहचान मिली। रवि एक बार अपनी मां के लिए साड़ी खरीदना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने तीन महीने तक अखबार बेचने का काम किया था। पैसे जमा कर जब उन्होंने मां को 75 रुपए की साड़ी लाकर दी तो उनकी मां इतना गुस्सा हुई कि उन्हें थप्पड़ मार दिया। सच्चाई पता चलने पर उनकी मां बहुत रोईं।
विज्ञापन

8 of 8
रवि किशन शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
आज रवि किशन का नाम सुनते ही फैंस के चेहरे पर खुशी छा जाती है। जब रवि किशन मुंबई आए थे। उस दौरान बस से चलने के लिए पैसे भी नहीं होते थे। आज रवि किशन के पास कई महंगी गाड़ियां हैं। बीएमडब्ल्यू, ऑडी समेत कई गाड़ियां रवि किशन के पास हैं। रवि को बाइक चलाने का भी शौक है। उनके पास हार्ले डेविडसन बाइक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें