राजकुमार राव की बहुचर्चित फिल्म 'ओमर्टा' फैंस को बेहद पसंद आ रही है। इस फिल्म का बजट महज 18 करोड़ है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ओमर्टा फिल्म कम दिनों में ही बजट निकालने में कामयाब रहेगी। 'ओमर्टा' फिल्म आतंकवादी की जिंदगी पर आधारिक सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म है, जिसमें राजकुमार राव ने आतंकवादी उमर शेख का रोल निभाया है। हालांकि बहुत ही कम लोग उमर शेख के बारे में जानते हैं। तो अगर आपने फिल्म अभी तक नहीं देखी है और यह सोच रहे हैं कि आखिर उमर शेख कौन है तो चलिए हम आपको उसके बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
omar sheikh
'ओमर्टा' फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक पढ़ा लिखा व्यक्ति आतंकवाद की राह पर निकल पड़ता है। उमर शेख का पूरा नाम उमर सईद शेख है। उमर शेख इस वक्त पाकिस्तान की जेल में बंद है। उमर ने साल 2002 वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार डेनियल पर्ल को पाकिस्तान में किडनैप करवाकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पाकिस्तान कोर्ट ने उमर को मौत की सजा दी थी लेकिन 16 साल बाद भी वह जिंदा है और उसे फांसी की सजा नहीं दी जा सकी है।
विज्ञापन
3 of 6
राजकुमार राव
उमर के पेरेंट्स 1968 में पाकिस्तान छोड़ लंदन जा बसे थे जहां पर उन्होंने कपड़े का बिजनेस शुरू कर दिया था। कुछ साल बाद उमर का परिवार 1987 में पाकिस्तान आ गया था, जहां पर उमर का एडमिशन एचिसन कॉलेज लाहौर में करा दिया गया। लेकिन जल्द ही उमर को झगड़ा करने की वजह से स्कूल से निकाल दिया गया था।
4 of 6
Omar sheikh
उमर की इस हरकत से पेरेंट्स काफी परेशान थे जिसके बाद वह दोबारा साल 1991 में लंदन जाकर बस गए। यह वही समय था जब उमर का आतंकवाद की तरफ रुझान होने लगा। टेलीग्राफ यूके की रिपोर्ट के मुताबिक उमर ने इस दौरान बोस्नियाई मुस्लिम पर हो रहे अत्याचारों के कुछ वीडियो देखे जिसके बाद उमर का मन परिवर्तन हुआ और आतंकवाद की राह पर निकल पड़ा।
विज्ञापन
5 of 6
राजकुमार राव
1999 में जब इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 814 को हाइजैक करके कंधार ले जाया गया था। उस वक्त हरकत -उल - मुजाहिद्दीन के जिन तीन आतंकवादियों को भारतीय जेलों से छुड़वा लिया गया था उसमें से एक नाम उमर भी था। इसके बाद उमर का नाम साल 2001 में अमेरिका में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर जो हमले हुए, उसमें भी शामिल था।
वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण और हत्या के पीछे उमर शेख का हाथ था। पत्रकार की सिर काटकर हत्या करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसने उमर शेख को मोस्ट वांटेड आतंकवादी बना दिया।