ढिंचैक पूजा इस सीजन की पहली कंटेस्टेंट हैं, जिन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है, लेकिन इससे पहले भी अलग-अलग सीजन्स में कंटेस्टेंट वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए बिग बॉस में जा चुके हैं। आज हम आपको बातएंगे बिग बॉस में अब तक वाइल्ड कार्ड एंट्री पाने वाले कंटेस्टेंट के बारे में।
विज्ञापन
2 of 11
baba sehgal
बिगबॉस सीजन 1
बाबा सहगल
बाबा सहगल ने 90 के दशक में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बहुत से फेमस गाने दिए हैं। जिनमें 'आज मेरी गाड़ी में बैठ जा', 'ठंडा ठंडा पानी', 'दिल धड़के' और 'तोरा- तोरा' जैसे गाने शामिल हैं. बाबा सहगल को पहला प्रोफेशनल हिंदी रैपर भी कहा जाता है। बाबा सहगल साल 2006 में बिग बॉस सीजन-1 के कंटेस्टेंट रह चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 11
बिगबॉस सीजन 2
मोनिका बेदी
मुंबई अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की प्रेमिका रहीं मोनिका बेदी ने भी बिगबॉस सीजन 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर आईं थीँ। 'बिग बॉस' के जरिए लोगों ने असली मोनिका को देखा और उनकी जिंदगी बदल गई। मोनिका ने कई रियलिटी शोज़ में हिस्सा लिया। संजय लीला भंसाली के शो 'सरस्वतीचंद्र' में गुमान के किरदार ने उन्हें एक नई पहचान दी। इन दिनों मोनिका पंजाबी सिनेमा में व्यस्त हैं।
4 of 11
विनोद कांबली
बिगबॉस सीजन 3
विनोद कांबली
क्रिकेटर विनोद कांबली को वाइल्ड कार्ड के रूप में 'बिग बॉस 3' में एंट्री मिली थी। उन्हें शो पर शायद ही किसी अन्य घरवाले से बातचीत या बहस करते देखा गया था।
विज्ञापन
5 of 11
बिगबॉस सीजन 4
डॉली ब्रिंद्रा
'बिग बॉस' सीजन 4 में गुस्से को नाक पर सवार रखने वाली डॉली बिंद्रा को शायद ही कोई बिग बॉस लवर भूला होगा। लड़ने, झगड़ने और बहस करने की शौकीन डॉली दूसरे सदस्यों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं थी। ‘बाप पर मत जाना’ ये उनकी पसंदीदा लाइन थी। दूसरे सदस्य समझ ही नहीं पाते थे कि कब किस बात पर उनका पारा चढ़ जाता था। श्वेता तिवारी के साथ उनका झगड़ा काफी चर्चित रहा था।
विज्ञापन
6 of 11
amar
बिगबॉस सीजन 5
अमर उपाध्याय
टीवी एक्टर अमर उपाध्याय ने कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। मिहिर वीरानी के नाम से मशहूर अमर की बिग बॉस 5 में लड़कियों के साथ अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली।
विज्ञापन
7 of 11
vishal
बिगबॉस सीजन 6
विशाल करवाल
विशाल करवाल ने बिग बॉस सीजन 6 में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश लेने वाले वे दूसरे सदस्य थे। चर्चित रियलिटी शो ‘रोडीज’ में भाग लेने के कारण विशाल करवाल को काफी चर्चा मिली थी। 28 वर्षीय करवाल ने डेटिंग पर आधारित रियलिटी शो ‘स्प्लीट्सविला’ में भी भाग लिया था।
8 of 11
बिगबॉस सीजन 7
सोफिया हयात
मॉडल से नन बनीं सोफिया हयात भी बिग बॉस के वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट का हिस्सा रही। सोफिया बिगबॉस सीजन 7 में नजर आई थीं। हिग बॉस में सोफिया को कंट्रोवर्सी क्वीन के नाम से भी जाना जाता था। 'बिग बॉस' सीजन-7 का हिस्सा रही सोफिया ने शो के कंटेस्टेंट अरमान कोहली पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।
9 of 11
बिगबॉस सीजन 8
डिम्पी गांगुली
डिम्पी गांगुली कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के आठवें सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। इस सीजन में उनके एक्स हसबैंड राहुल महाजन की एंट्री भी विशेष सीक्वेंस के तहत हुई थी और दोनों के बीच कि नजदीकियां खूब चर्चा में रही थीं। गौरतलब है कि साल 2010 में शादी के बंधन के करीब तीन साल बाद यानी 2013 में राहुल और डिम्पी अलग हो गए थे।
10 of 11
बिगबॉस सीजन 9
पुनीत वशिष्ठ
बिगबॉस सीजन 9 में पुनीत वशिष्ठ ने वाइल्ड कार्ड एंट्री मारी थी। पुनीत को फिल्म 'जोश', 'क्या कहना' और 'आल द बेस्ट' में उनके रोल की वजह से पहचाना जाता है।
बिगबॉस सीजन 10
एलेना कजान
बिग बॉस 10 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एलेना कजान की एंट्री हुई थी। 'बिग बॉस' में एलेना ने ऐसा कुछ खास नहीं किया जिससे तारीफ बटोर सके।