लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खान तिकड़ी में पीछे होंगे आमिर?
बॉलीवुड में खान तिकड़ी हमेशा सब पर भारी रही है, जिसमें आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान का नाम है। इन तीनों कलाकारों के नाम से ही फिल्में हिट होने का दम रखती थीं लेकिन अब ऐसा नहीं है। आमिर खान की फिल्मों पर लोगों का भरोसा कम हो रहा है, जिसका सबूत "लाल सिंह चड्ढा' की कमाई है। हालांकि, शाहरुख खान और सलमान खान भी लंबे समय से अच्छी फिल्म नहीं दे पाए हैं, जिस वजह से बॉलीवुड के खान्स का समय अभी सही नहीं चल रहा है।