फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा में अंदर से कैसा दिखता है जेनिफर विंगेट का आलीशान घर, खुद डिजाइन किया है इंटीरियर

Thu, 30 May 2019 06:38 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jennifer Winget home - फोटो : amar ujala
छोटे पर्दे के सीरियल 'बेपनाह' से लाखों दिलों को जीतने वाली खूबसूरत अदाकारा जेनिफर विंगेट आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर टीवी के कई सितारे और उनके फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं उनके जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको जेनिफर विंगेट के गोवा वाले घर से रूबरू करवाते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Jennifer Winget home - फोटो : social media
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो जेनिफर विंगेट का मुंबई के अलावा गोवा में भी एक शानदार घर है। अपने इस घर को उन्होंने मनमुताबिक सजाया भी है। खबरों की मानें तो जेनिफर विंगेट ने अपने गोवा वाले घर का इंटीरियर खुद डिजाइन किया है, जिसके लिए उन्होंने काफी समय लगाया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Jennifer Winget home - फोटो : social media
बताया जाता है कि जेनिफर विंगेट को व्हाइट और क्रीम कलर काफी पसंद है। उनके गोवा वाले घर की सभी दीवारों पर व्हाइट और क्रीम कलर का पेंट हो रखा है। इसके अलावा जेनिफर विंगेट के घर में कई आलिशान चीजें हैं। उनका ये घर नॉर्थ गोवा में स्थित है। 
 

4 of 5
Jennifer Winget - फोटो : file photo
आपको बता दें कि टीवी शो 'बेपनाह' में जोया का किरदार निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट सबसे पहले 'दिल मिल गए' से चर्चा में आई थीं। इसके बाद जेनिफर का मासूम चेहरा हर किसी के दिल में बस गया। जेनिफर विंगेट की खूबसूरती किसी भी बॉलीवुड अदाकारा पर भारी पड़ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jennifer Winget - फोटो : file photo
जेनिफर विंगेट की खूबसूरती के उनके फैंस कायल है। सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं। जेनिफर को '50 सबसे अधिक सेक्सी एशियाई महिलाओं' की सूची में शामिल किया जा चुका है। जेनिफर ने 'दिल मिल गए', 'सरस्वतीचंद्र', 'बेहद' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शो के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें