फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के लिए 'पति' से भिड़ गई थीं रीमा लागू, उनके ये 7 किरदार जाे बने यादगार

Sat, 18 May 2019 06:51 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
रीमा लागू - फोटो : file photo
बॉलीवुड में सलमान-शाहरुख जैसे सुपरस्टार की 'मां' का रोल निभाने वाली रीमा लागू की पुण्यतिथि 18 मई को होती है। रीमा लागू ने अपने करियर की शुरुआत मराठी टीवी सीरियल से की थी। रीमा को असली पहचान फिल्म 'मैंने प्यार किया' से मिली थी। इस फिल्म में रीमा ने सलमान खान की मां का रोल निभाया था। इसके बाद से रीमा ने कई हिट फिल्मों में काम किया। आइए जानते हैं रीमा की वो 7 बड़ी फिल्में जिसमें उन्होंने लीड रोल भले न प्ले किया हो लेकिन वो बॉलीवुड की फेमस 'मां' जरूर बन गईं।
विज्ञापन

2 of 8
'वास्तव' मूवी के एक सीन में संजय दत्त और रीमा लागू - फोटो : file photo
वास्तव-
इस फिल्म में रीमा लागू ने संजय दत्त की मां का किरदार निभाया था। फिल्म भले ही हिट ना रही हो लेकिन रीमा लागू को मां के किरदार में दर्शकों ने पसंद किया था।    
विज्ञापन

3 of 8
रीमा लागू - फोटो : file photo
मैंने प्यार किया-
यही फिल्म थी जिससे रीमा लागू को बॉलीवुड में पहचान मिली। सलमान खान की 'मां' के किरदार में रीमा लागू खूब फबी थीं। 

4 of 8
रीमा लागू - फोटो : file photo
जुड़वा-
डेविड धवन की इस फिल्म में रीमा ने सलमान खान की मां का रोल प्ले किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। अब इसका रीमेक भी बनने जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 8
रीमा लागू - फोटो : file photo
हम साथ-साथ हैं-
रीमा लागू शायद फिल्म मेकर सूरज बड़जात्या की फेमस रील 'मां' हैं। 'मैंने प्यार किया' के बाद सूरज ने अपनी लगभग अपनी हर फिल्म में रीमा लागू को 'मां' का रोल दिया जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। 'हम साथ साथ हैं' में रीमा ने सैफ अली खान, सलमान खान और मोहनीश बहल की मां का रोल प्ले किया था।
विज्ञापन

6 of 8
रीमा लागू - फोटो : file photo
कुछ-कुछ होता है-
करण जौहर की इस फिल्म में रीमा लागू ने काजोल की मां का किरदार निभाया था। बड़े-बड़े कलाकार होने के बावजूद रीमा लागू ने इस फिल्म में काम कर सभी का दिल जीत लिया था।
 
विज्ञापन

7 of 8
रीमा लागू - फोटो : file photo
हम आपके हैं कौन-
सूरज बड़जात्या की एक और फिल्म में रीमा लागू को 'मां' बनने का मौका मिला। इस फिल्म में रीमा ने माधुरी दीक्षित और रेणुका साहणे की मां का किरदार निभाया था। फिल्म के गाने 'आज हमारे दिल में अजब सी' में रीमा को काफी पसंद किया गया था।
 
विज्ञापन

8 of 8
रीमा लागू - फोटो : file photo
कल हो ना हो-
इस फिल्म में रीमा को शाहरुख खान की रील 'मां' बनने का मौका मिला था। हर बार की तहर इस फिल्म में भी रीमा 'मां' के किरदार में खूब जंची थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें