बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता जल्द ही ब्रह्मास्त्र और शमशेरा में नजर आने वाले हैं। ऐसे में एक्टर जमकर अपनी फिल्मों का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी क्रम में अपनी फिल्म शमशेरा के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान अभिनेता ने अपने एजुकेशनल बैकग्राउंड को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया। रणबीर कपूर ने बताया कि कपूर परिवार में 10वीं पास करने वाले वह पहले लड़के हैं। इतना ही नहीं इस दौरान अभिनेता ने यह भी बताया कि दसवीं की बोर्ड परीक्षा में उन्हें 54.3 फ़ीसदी मार्क्स मिले थे। हालांकि, अभिनेता इंडस्ट्री के पहले ऐसे कलाकार नहीं हैं, जो पढ़ाई से जी चुराते हो। मनोरंजन जगत में ऐसे कई कलाकार है, जो मुश्किल से 12वीं पास हैं। आइए जानते हैं इंडस्ट्री के ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में-