बॉलीवुड इंडस्ट्री पहले से ज्यादा बड़ी और रंगीन हो गई है। जहां पहले किसी भी फिल्म को बनाने के लिए निर्माताओं को एक मजबूत कहानी, अच्छी स्टारकास्ट और ठीक-ठाक बजट की जरूरत होती थी, वहीं आज के समय में फिल्म के लिए मजबूत कहानी और बेहतरीन स्टारकास्ट के साथ ही मेगा बजट की भी जरूरत होती है। मेगा बजट होने का एक बहुत बड़ा कारण स्टारकास्ट की फीस होती है। दरअसल, बॉलीवुड के नामचीन और मशहूर सितारों ने अपनी फीस में अपने स्टारडम के अनुसार वृद्धि की है। जैसे-जैसे इन सितारों की फिल्में हिट होती जाती हैं, वैसे-वैसे ये अपना फीस का ग्राफ बढ़ाते जाते हैं। इतना ही नहीं फिल्म में लीड रोल करने के साथ ही ये स्टार्स किसी भी फिल्म में अपनी झलक दिखाने (कैमियो) या कहें छोटा-सा रोल करने के लिए भी मोटी फीस चार्ज करते हैं। इन सितारों में इंडस्ट्री के बड़े-बड़े नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं कैमियो करने के लिए यह कितनी फीस चार्ज करते हैं...