फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाजिया हसन:10 साल की उम्र में शुरुआत, 15 साल की उम्र में मिला पहला फिल्म फेयर अवॉर्ड, 35 साल की उम्र में हुआ था निधन

Wed, 24 Jun 2020 03:36 AM IST
प्रतीक्षा राणावत प्रतीक्षा सिंह राणावत
विज्ञापन
1 of 5
नाजिया हसन - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे लोग बेहद कम ही कलाकार होते हैं जो बहुत छोटी उम्र से ही लोगों के दिलों में जगह बना लेते हैं। महज एक गाने से क्या कोई सिंगर बॉलीवुड पर हमेशा के लिए छाप छोड़ सकता है? ये सुनकर ही कुछ अजीब सा लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में एक सिंगर ऐसी भी रही हैं जिन्होंने महज 15 साल की उम्र में एक गाना गाकर ही फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम कर लिया था। ये सिंगर थीं नाजिया हसन...
विज्ञापन

2 of 5
नाजिया हसन - फोटो : Social Media
नाजिया हसन का जन्म 3 अप्रैल 1965 को करांची, पाकिस्तान में हुआ था। नाजिया पॉप सिंगर थीं। नाजिया को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले फिरोज खान थे। फिरोज खान ने नाजिया को पहली बार लंदन में एक पार्टी के दौरान सुना। उन्हें नाजिया की आवाज इनती पसंद आई कि उन्होंने नाजिया को अपनी फिल्म 'कुरबानी' में गाने का मौका दे दिया। इस समय नाजिया महज 15 साल की थीं। नाजिया ने इस फिल्म में जो गाना गाया वो 'आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए तो बात बन जाए...' था।
विज्ञापन

3 of 5
नाजिया हसन - फोटो : Social Media
इस गाने से नाजिया रातों रात पॉप सिंगिंग स्टार बन गईं। इस गाने के लिए उन्हें बेस्ट प्लेबैक सिंगर का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला। इतना ही नहीं नाजिया को इसके बाद फिल्में भी ऑफर हुईं। लेकिन नाजिया ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। नाजिया से एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि, 'हमने सुना है और अखबारों में भी पढ़ा है कि आपको फिल्मों के भी ऑफर मिल रहे हैं?' इस सवाल के जवाब में नाजिया ने कहा, 'जी हां मुझे ऑफर मिल रहे हैं लेकिन मैंने सभी ऑफर्स को मना कर दिया है। क्योंकि मुझे फिल्मों में काम करने का शौक नहीं है।'

4 of 5
नाजिया हसन - फोटो : Social Media
नाजिया ने अपने करियर की शुरुआत महज 10 साल की उम्र से कर दी थी। उनका पहला एलबम 'डिस्को दीवाने' था जो सुपरहिट हुआ था। नाजिया की पढ़ाई लंदन में हुई थी। उन्होंने लंदन से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एंड इकोनॉमिक्स में बैचलर डिग्री ली थी। इसके साथ ही उन्होंने लॉ भी किया था। नाजिया ने अपने छोटे से सिंगिग करियर में बूम-बूम, यंग तरंग, हॉटलाइन, कैमरा कैमरा नामक कई गाने गाए थे। इसके अलावा नाजिया खुद गीत लिखती भी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति इश्तियाक बेग के साथ नाजिया हसन - फोटो : Social Media
नाजिया का फिल्मी सफर तो बेहतरीन रहा। उन्होंने बहुत छोटी सी उम्र में ही काफी बड़ा नाम कमा लिया था। लेकिन नाजिया की निजी जिंदगी कुछ खास नहीं रही। नाजिया ने साल 1995 में इश्तियाक बेग से शादी की थी। इश्तियाक एक बिजनेसमैन थे। लेकिन उनकी शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं रही। शादी के दो साल बाद 1997 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। सबसे अचंभे की बात तो ये है कि नाजिया के निधन से महज 10 दिन पहले उनका तलाक हुआ था। नाजिया को महज 30 साल की उम्र में ही कैंसर हो गया था। जिसके बाद उन्होंने पांच सालों तक इस बीमारी के साथ जंग लड़ी। लेकिन वो इससे ज्यादा दिनों तक नहीं लड़ सकीं और 13 अगस्त 2000 को उनका लंदन के ही अस्पताल ही निधन हो गया।

पढ़ें: बिना गॉडफादर के बॉलीवुड में सालों से स्थापित हैं ये अभिनेता, सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी है लिस्ट में
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें