फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है वो मिस्ट्री गर्ल, जिसने इंस्टा पर किया ऑनस्क्रीन 'धोनी' से प्यार का इजहार

Wed, 03 Jul 2019 09:57 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sushant Singh Rajput and Rhea Chakraborty - फोटो : file photo
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रिया चक्रवर्ती इन दिनों एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को डेट करने की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में लद्दाख से सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की तस्वीरें सामने आई है। यहां रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। जिसके बाद से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
rhea chakraborty, sushant singh rajput - फोटो : social media
इस बीच हम आपको बताते हैं कि बॉलीवुड के 'धोनी' के साथ फोटोज में नजर आने वालीं रिया चक्रवर्ती कब और कैसे फिल्मों में आईं। रिया चक्रवर्ती ने अपना फिल्मी करियर साल 2009 में टीवी से शुरू किया था। वह कई शो में बतौर वीजे नजर आ चुकी हैं। उन्होंने साल 2012 साउथ की फिल्म Tuneega Tuneega से एक्टिंग डेब्यू किया। 
विज्ञापन

3 of 5
Rhea Chakraborty - फोटो : file photo
रिया चक्रवर्ती ने साल 2013 में फिल्म मेरे डैड की मारुति से अपना बॉलीवुड सफर शुरू किया था। इसके बाद वह सोनाली केबल, बैंक चोर और जलेबी जैसी फिल्मों में नजर आईं। दुर्भाग्यवश रिया चक्रवर्ती के अभी तक बॉलीवुड में कोई भी बड़ी हिट फिल्म नहीं मिली है। बात करें रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के रिश्ते की तो 1 जुलाई को रिया ने अपना जन्मदिन मनाया। शेयर की गई इन तस्वीरों में रिया के साथ सुशांत सिंह राजपूत दिख रहे हैं। यही नहीं उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'ये मेरा सबसे शानदार जन्मदिन रहा है।' 

4 of 5
Sushant Singh Rajput, Rhea Chakraborty - फोटो : social media
रिया चक्रवर्ती की इस तस्वीर के बाद साफ है कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनका रिश्ता बेहद खास है। वहीं सुशांत सिंह राजपूत का नाम सबसे पहले एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के साथ जुड़ा। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरेे को डेट किया। बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म छिछोरे की शूटिंग लद्दाख में कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर, प्रतीक बब्बर और वरुण शर्मा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sushant singh rajput - फोटो : social media
बात करें रिया चक्रवर्ती की फिल्म की तो वह फिल्म चेहरे में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, इमारान हाशमी, कृति खरबंदा और अनु कपूर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन रूमी जाफरी कर रहे हैं। ये फिल्म अगले साल तक सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें