राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, राणा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी लव स्टोरी के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि दोनों एक दूसरे को काफी समय से जानते थे और फिर उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। उन्होंने कहा था, ‘मैं मिहिका को लंबे समय से जानता हूं क्योंकि मेरी बहन और वो एक साथ स्कूल में पढ़ते थे। इसलिए मैंने मिहिका को बहुत अच्छे से जाना है। कुछ ही लोग हैं, जो हैदराबाद से मुंबई आते हैं, तो ऐसे में लॉकडाउन में हमारी बात हुई और मुझे लगा कि हां यही सही है। जब भी कुछ अच्छी चीज होती है, तो मैं ज्यादा कुछ सोचता नहीं हूं। पहले हमारे बीच प्यार नहीं था सिर्फ दोस्ती ही थी, लेकिन फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई और हमने शादी कर ली।’